67 केंद्रों पर 13349 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Updated:
विज्ञापन
67 केंद्रों पर 13349 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

हजारीबाग में शांतिपूर्ण संपन्न हुई झारखंड पात्रता परीक्षा

विज्ञापन

हजारीबाग. झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षा रविवार को हजारीबाग जिले में शांतिपूर्ण संपन्न हुई. परीक्षा के लिए जिले के विभिन्न विद्यालयों में 67 केंद्र बनाये गये थे. इस परीक्षा में 24 हजार 246 छात्रों में से 13 हजार 349 अभ्यर्थी शामिल हुए. 10 हजार 897 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा शांतिपूर्ण आयोजित करने को लेकर परीक्षा केंद्र के 100 मीटर की परिधि में किसी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश की अनुमति नहीं दी गयी थी. जिला प्रशासन की ओर से 22 उड़नदस्ता दंडाधिकारी नियुक्त किये गये थे. वहीं परीक्षा केंद्र के बाहर निषेधाज्ञा लागू की गयी थी.

कई केंद्रों में नहीं थी बायोमेट्रिक की व्यवस्था

अभ्यर्थियों ने शिकायत की कि कई परीक्षा केंद्रों में बायोमेट्रिक की व्यवस्था नहीं थी. हजारीबाग शहर से सटे बाेंगा परीक्षा केंद्र में बायोमेट्रिक की व्यवस्था नहीं थी.

इतिहास के प्रश्न रहे सरल, पेपर टू ने उलझाया

विष्णुगढ़ के परीक्षा केंद्र में अभिषेक कुमार सिन्हा ने कहा कि इतिहास के प्रश्न मॉडरेट थे, जिन्हें हल करने के लिए अच्छी तैयारी और रेफरेंस बुक का अध्ययन जरूरी था. डोली सिंह ने बताया कि पेपर वन अपेक्षाकृत आसान था, जबकि पेपर टू के प्रश्न थोड़े जटिल थे. अजय कुमार ने कहा कि पेपर वन के अधिकतर सवाल हल कर लिये, लेकिन पेपर टू के मॉडरेट स्तर के कारण कठिनाई हुई. बबली कुमारी ने कहा कि इतिहास विषय के प्रश्न पर मॉडरेट स्तर का प्रश्न आया था.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola