एसआइटी की बिहार में कई जगहों पर छापेमारी

Published by :SUNIL PRASAD
Published at :26 Apr 2026 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
एसआइटी की बिहार में कई जगहों पर छापेमारी

महाराष्ट्र बैंक लूटकांड

विज्ञापन

बरही. महाराष्ट्र बैंक की बरही शाखा लूटकांड का उदभेदन पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है. एसपी अमन कुमार ने एसआइटी का गठन किया है, लेकिन घटना के तीसरे दिन भी लुटेरों को ढूंढ निकालने में पुलिस को कोई उल्लेखनीय सफलता हाथ नहीं लगी है. घटना के बाद दो दिन तक पुलिस एफएसएल व तकनीकी टीम की मदद से बैंक के सीसीटीवी कैमरे व सड़क पर लगे कैमरे का फुटेज खंगालने में जुटी रही. बैंक के सीसीटीवी कैमरे में लुटेरों की मिली धुंधली तस्वीर को एआइ की सहायता से डेवलप कर पहचानने योग्य बनाया गया. कॉल डंप का विश्लेषण कर संदिग्ध मोबाइल नंबर को चिह्नित किया गया. इसके बाद एसआइटी शनिवार की रात लुटेरों की तलाश में निकल गयी. टीम बिहार के गया क्षेत्र सहित विभिन्न संभावित जगहों पर छापामारी कर रही है. एसआइटी में एडिशनल एसपी अमित आनंद, एसडीपीओ बरही अजीत कुमार विमल, बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर बरही चंद्रशेखर कुमार, इंस्पेक्टर पेलावल शाहिद रजा, चौपारण थाना प्रभारी सरोज चौधरी, बरही पुलिस अवर निरीक्षक मृत्युंजय सिंह, नागेंद्र पांडेय, सुमित साव व सुशील कुमार शामिल हैं.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन