मेले को राजकीय पहचान दिलाने का होगा प्रयास

Published at :02 Oct 2017 12:54 PM (IST)
विज्ञापन
मेले को राजकीय पहचान दिलाने का होगा प्रयास

टंडवा:प्रखंड क्षेत्र के देवलगड्डा में जतरा मेला का आयोजन किया गया. विधायक गणेश गंझू व प्रखंड प्रमुख सीताराम साहू ने मेला का उद्घाटन किया. मौके पर विधायक ने कहा कि जतरा मेला कला व संस्कृति का संगम स्थल है. इसमें हमारी परंपरा व भाईचारे की झलक दिखती है. उन्होंने मेला स्थल के सुंदरीकरण व इसे […]

विज्ञापन
टंडवा:प्रखंड क्षेत्र के देवलगड्डा में जतरा मेला का आयोजन किया गया. विधायक गणेश गंझू व प्रखंड प्रमुख सीताराम साहू ने मेला का उद्घाटन किया. मौके पर विधायक ने कहा कि जतरा मेला कला व संस्कृति का संगम स्थल है. इसमें हमारी परंपरा व भाईचारे की झलक दिखती है. उन्होंने मेला स्थल के सुंदरीकरण व इसे राजकीय मेला का दर्जा दिलाने का सार्थक प्रयास करेंगे.

साथ ही प्रदूषण के सवाल पर लोगों को जागरूक होने की अपील की. वहीं प्रमुख सीताराम साहू ने कहा कि जतरा मेला हमें विरासत से मिली संस्कृति की याद दिलाता है.


कार्यक्रम की अध्यक्षता रवींद्र उरांव व संचालन सुरेंद्र उरांव ने किया. इस अवसर पर मुखिया सीता देवी, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गंझू, बहादुर उरांव, बिनोद गंझू , तुलसी गंझू, अक्षयवट पाडे, बिरजू उरांव, राजकुमार उरांव, धनेश्वर उरांव आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola