अब गोदाम से अनाज उठाव नहीं करेंगे डीलर : एसडीओ

हंटरगंज: एसडीओ सह डीएसओ नंदकिशोर लाल ने गुरुवार को एफसीआइ गोदाम का निरीक्षण किया. मौके पर डीलरों को अब गोदाम से अनाज उठाव नहीं करने को कहा गया. एसडीओ ने बोरे का वजन करा कर सही वजन की जानकारी ली. एजीएम को राखाल शाह को निर्देश दिया कि आज से डीलर गोदाम से अनाज का […]
हंटरगंज: एसडीओ सह डीएसओ नंदकिशोर लाल ने गुरुवार को एफसीआइ गोदाम का निरीक्षण किया. मौके पर डीलरों को अब गोदाम से अनाज उठाव नहीं करने को कहा गया. एसडीओ ने बोरे का वजन करा कर सही वजन की जानकारी ली.
एजीएम को राखाल शाह को निर्देश दिया कि आज से डीलर गोदाम से अनाज का उठाव नहीं करेंगे. ठेकेदार द्वारा दुकान पर पहुंचा कर व सही वजन करा कर डीलरों को अनाज दिया जायेगा. इसे सुनिश्चित कराने का निर्देश एजीएम राखाल शाह व ठेकेदार को दिया. इसके बाद एसडीओ ने कई पूजा पंडालों का निरीक्षण किया. साथ ही लोगों से शांति व अमन बनाये रखने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




