सुरक्षा के किये गये हैं पुख्ता प्रबंध : उपायुक्त

चतरा : डीसी संदीप सिंह व एसपी अंजनी कुमार झा ने बताया कि दुर्गापूजा व मुहर्रम को लेकर विधि-व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है. लोग पूजा के दौरान शांति-व्यवस्था बनाये रखे. डीसी व एसपी ने डीआरडीए प्रशिक्षण भवन में बुधवार को दुर्गापूजा व मुहर्रम को लेकर दंडाधिकारियों के साथ बैठक की. साथ ही प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों […]
स्कॉट गाइड व एनसीसी कैडरों को भी पूजा पंडालों में तैनात किया गया है. डीसी ने कहा कि 16 पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाये गये हैं, जिसकी मॉनिटरिंग एसी करेंगे. साथ ही डायल 100 को भी चालू कर दिया गया हैं. उक्त नंबर पर विधि-व्यवस्था व बिजली से संबंधित शिकायत दर्ज करायी जा सकती है. अग्निशमन कार्यालय के मोबाइल नंबर 9304953435 पर सूचना दी जा सकती है. 30 से दो अक्तूबर तक जिले में शराबबंदी रहेगी. पुलिस के सहयोग से उत्पाद विभाग अभियान चला रहा है. हुकिंग कर अवैध तरीके से बिजली जलानेवाले लोगों पर कार्रवाई की जायेगी. डीसी ने विद्युत कार्यपालक अभियंता को हर फोन को रिसीव करने का निर्देश दिया है. एसपी अंजनी कुमार झा ने कहा कि पंडाल के अध्यक्ष व सचिव पुलिस के साथ समन्वय बना कर कार्य करें. पुलिस अपनी व्यवस्था से संतुष्ट है, लेकिन किसी भी संभावना को लेकर मुस्तैद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




