गोली मार कर अधेड़ की हत्या

Published at :27 Sep 2017 11:36 AM (IST)
विज्ञापन
गोली मार कर अधेड़ की हत्या

विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चितरामों के टोला गीधनीय में सोमवार रात गोली मार कर रामलाल मांझी 45 वर्ष पिता महा मांझी की हत्या कर दी गयी. घर से सटे दीवार के पास उसे गोली मारी गयी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया है. […]

विज्ञापन
विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चितरामों के टोला गीधनीय में सोमवार रात गोली मार कर रामलाल मांझी 45 वर्ष पिता महा मांझी की हत्या कर दी गयी. घर से सटे दीवार के पास उसे गोली मारी गयी.

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया है. जानकारी के अनुसार मोबाइल का लाइट जलते देख रामलाल बाहर निकला इसी बीच उसे गोली मार दी गयी. गोली की आवाज सुन कर घर के सदस्य बाहर निकले तो देखा वहां शव पड़ा हुआ है. गोली मार कर अपराधकर्मी भाग निकले. रामलाल के पुत्र महेश मरांडी के लिखित आवेदन पर विष्णुगढ़ थाना में मामला दर्ज किया गया़ इसमें सकुल मांझी, रमेश मांझी दोनों के पिता महा मांझी ग्राम गिधनिया को आरोपी बनाया गया है.

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार मजदूरी के पैसे के लेन-देन को लेकर कर्मा त्योहार के पूर्व भाई-भाई में झगड़ा हुआ था. घटना का कारण आपसी रंजिश बताया जाता है. विष्णुगढ़ थाने के पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी बिरजू गंझु ने बताया कि भराठी बंदूक से गोली मारी गयी है. गोली का अगला भाग पुलिस ने बरामद किया है. घटनास्थल पर खून गिरा हुआ था. मृतक और अारोपी दोनों अपने भाई है़ं मृतक रामलाल काे दो पुत्र और पांच पुत्री है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. गीधनिया गांव विष्णुगढ़ थाना से लगभग 12 किमी दूर है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola