हत्या का आरोप: जीभ, आंख, पैर, हाथ में कील चुभाने का निशान, बच्चे की संदेहास्पद मौत, थाना घेरा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Sep 2017 11:36 AM (IST)
विज्ञापन

केरेडारी: केरेडारी थाना क्षेत्र के ग्राम बेला पेटो निवासी समीर अंसारी सात वर्ष पिता तसरूफ मियां का शव संदेहास्पद स्थिति में पानी भरे गड्डे में मिला. शव सिटन साव के नवनिर्मित घर के सामने बने गड्डे में मिला. मंगलवार सुबह गांववालों के सहयोग से पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग […]
विज्ञापन
केरेडारी: केरेडारी थाना क्षेत्र के ग्राम बेला पेटो निवासी समीर अंसारी सात वर्ष पिता तसरूफ मियां का शव संदेहास्पद स्थिति में पानी भरे गड्डे में मिला. शव सिटन साव के नवनिर्मित घर के सामने बने गड्डे में मिला. मंगलवार सुबह गांववालों के सहयोग से पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया.
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप : मृत बच्चे के परिजनों ने सिटन साव पर हत्या का आरोप लगाया है. परिजनों ने बताया कि हमारे पुत्र का जीभ, आंख, पैर, हाथ में कील चुभाने का निशान है. हमारे बच्चे को सिद्ध करने के लिए बलि दिया गया है. समीर सोमवार दिन के 12 बजे से स्कूल से गायब था. काफी खोजबिन के बाद भी उसका पता नहीं चला. मंगलवार को शव गांव के गड्डे में मिला.
परिजनों के आरोप व हत्या करने के संदेह में केरेडारी पुलिस सिटन साव को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. सिटन साव अपना ब्यान हमेशा बदल रहा है. पुलिस खोजी कुत्ते के सहारे मामले की जांच की. डीएसपी केके महतो, थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि मामले की गंभीरता से छानबीन कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. आक्रोशित ग्रामीणों ने केरेडारी थाना का घेराव किया. मृतक के परिजन आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की. पुलिस के समझाने पर परिजन वापस लौटे.
विद्यालय की व्यवस्था पर उठा सवाल
समीर अंसारी के हत्या के बाद मवि पेटो के विधि-व्यवस्था पर सवाल उठने लगा है. बच्चा विद्यालय अवधि में ही विद्यालय छोड़ कर भाग गया और विद्यालय परिवार को बच्चे के बारे में कोई खबर नहीं था. सचिव परमेश्वर महतो ने बताया कि बच्चा अपने माता के साथ ही चला गया था और फिर स्कूल में वापस नहीं आया. तभी से बच्चा गुम हो गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




