हजारीबाग : ऐप से मिलेगी स्कूल की हर गतिविधि की सूचना, CRP व BRP को मिलेगा स्मार्टफोन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग : जिले के 1546 सरकारी स्कूलों को ऑनलाइन जोड़ने की पहल शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है. इसमें वर्ग एक से आठ तक के स्कूलों को को शामिल किया गया है. इसके लिए जिले में कार्यरत 145 सीआरपी एवं बीआरपी को टेबलेट मोबाइल सेट दिये जायेंगे. इसका नाम दिशा ऐप रखा गया है. […]
विज्ञापन
हजारीबाग : जिले के 1546 सरकारी स्कूलों को ऑनलाइन जोड़ने की पहल शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है. इसमें वर्ग एक से आठ तक के स्कूलों को को शामिल किया गया है. इसके लिए जिले में कार्यरत 145 सीआरपी एवं बीआरपी को टेबलेट मोबाइल सेट दिये जायेंगे. इसका नाम दिशा ऐप रखा गया है. इसके लिए सीआरपी एवं बीआरपी को प्रशिक्षित किया जायेगा.
इससे शिक्षा में गुणात्मक सुधार होने की उम्मीद है. इसके लिये झारखंड परियोजना कार्यालय को सेल बनाया जायेगा. दिशा एप्प से जुड़ने के बाद प्रतिदिन सीआरपी एवं बीआरपी ऑनलाइन रहेंगे. स्कूल की सूचना पल-पल अपडेट होगी. वहीं मीड-डे-मिल की भी जानकारी मिलेगी. जिले के तमाम शिक्षक-शिक्षिकाओं की गतिविधि सहित तमाम जानकारी शिक्षा विभाग को मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










