रथ खींच श्रद्धालु हुए निहाल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Jun 2017 11:55 AM (IST)
विज्ञापन

केरडारी : प्रखंड में रथयात्रा मेला को लेकर रविवार को उत्साह का माहौल रहा. रविवार को चट्टी बारियातू में भव्य मेले का आयोजन किया गया. मेले में केरेडारी समेत अासपास के इलाके से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. यहां भगवान जगन्नाथ समेत भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा की पूजा-अर्चना की गयी. पूजा-अर्चना के बाद भगवान […]
विज्ञापन
केरडारी : प्रखंड में रथयात्रा मेला को लेकर रविवार को उत्साह का माहौल रहा. रविवार को चट्टी बारियातू में भव्य मेले का आयोजन किया गया. मेले में केरेडारी समेत अासपास के इलाके से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. यहां भगवान जगन्नाथ समेत भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा की पूजा-अर्चना की गयी. पूजा-अर्चना के बाद भगवान को रथ पर विराजमान किया गया.
सैकड़ों श्रद्धालुओं के जयकारे के साथ रथ को खींचा गयी. श्रद्धालु रथ को खींचते हुए मासीपीढ़ी स्थित पगार पहुंचे. चट्टी बारियातू मैदान में भव्य मेले का आयोजन किया गया. मेंले में सैकड़ों स्टॉल सजे हुए थे. खिलौने समेत खाद्य सामग्री की दुकानों में लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी. वहीं लोगों ने झूले आदि का भी आनंद लिया. खिलौने की दुकानों में बच्चों की भीड़ उमड़ी हुई थी. वहीं चाउमिन के स्टॉल पर भी लोगों की भीड़ लगी हुई थी.
गुड़-चना का वितरण: मेले में पूजा समिति की ओर से स्टॉल लगा कर गुड़ और चने का वितरण किया गया. वहीं चट्टी बारियातू के मेले में स्वास्थ्य सुविधा के साथ सुरक्षा की व्यवस्था की गयी थी. पुलिस के जवानों की भी तैनाती की गयी थी. मेले को सफल बनाने में सुंदर गुप्ता, विनोद नायक, महेंद्र, अभिमन्यु गुप्ता, मनोज गुप्ता, झर्रीलाल महतो व समेत पूजा समिति के सदस्य का सराहनीय योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










