गुमला : महिलाओं ने किया बिजली विभाग का घेराव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Jun 2017 8:51 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : भाजपा जिलामंत्री विद्या मिश्र के नेतृत्व कार्तिक नगर व सोसो मोड़ की सैकड़ों महिलाओं ने बिजली की समस्या में सुधार की मांग को लेकर विद्युत कार्यपालक अभियंता के कार्यालय का घेराव किया. महिलाओं ने कार्यपालक अभियंता को ज्ञापन सौंप कर शीघ्र विद्युत व्यवस्था सुचारु करने की मांग की है. ज्ञापन में कहा गया […]
विज्ञापन
गुमला : भाजपा जिलामंत्री विद्या मिश्र के नेतृत्व कार्तिक नगर व सोसो मोड़ की सैकड़ों महिलाओं ने बिजली की समस्या में सुधार की मांग को लेकर विद्युत कार्यपालक अभियंता के कार्यालय का घेराव किया.
महिलाओं ने कार्यपालक अभियंता को ज्ञापन सौंप कर शीघ्र विद्युत व्यवस्था सुचारु करने की मांग की है. ज्ञापन में कहा गया है कि नगर परिषद के वार्ड नंबर एक स्थित सोसो मोड़ व कार्तिक नगरवासियों को बिजली समस्या का सामना करना पड़ रहा है. बिजली का तार की हालत काफी खराब है. हल्की आंधी व बारिश में तार टूट जाते हैं. महिलाओं की मांग पर कार्यपालक अभियंता ने उन्हें आश्वासन किया कि शीघ्र इस दिशा में कार्रवाई कर विद्युत व्यवस्था बहाल की जायेगी. मौके पर मेनका देवी, अर्पण कुजूर, सुमित्र देवी, जगरानी कुजूर, प्रतिमा पांडेय, मंगलाचरण उरांव, सौरभ पांडेय, सुमित्र सिंह निशांत कुमार सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










