एक छत के नीचे मिलेगी सारी जानकारी

Published at :20 Jun 2017 9:23 AM (IST)
विज्ञापन
एक छत के नीचे मिलेगी सारी जानकारी

दो दिवसीय कैरियर फेयर में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा हजारीबाग : प्रभात खबर कैरियर एंड एजुकेशन फेयर का दो दिवसीय आयोजन मंगलवार से केनरी इन होटल में होगा. मैट्रिक, इंटर, स्नातक, पीजी परीक्षा के परिणाम आने के बाद विद्यार्थियों में ऊहापोह की स्थिति है कि कौन से कोर्स उनके लिए बेहतर होंगे. किस विवि व संस्थान […]

विज्ञापन
दो दिवसीय कैरियर फेयर में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा
हजारीबाग : प्रभात खबर कैरियर एंड एजुकेशन फेयर का दो दिवसीय आयोजन मंगलवार से केनरी इन होटल में होगा. मैट्रिक, इंटर, स्नातक, पीजी परीक्षा के परिणाम आने के बाद विद्यार्थियों में ऊहापोह की स्थिति है कि कौन से कोर्स उनके लिए बेहतर होंगे.
किस विवि व संस्थान में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी. विद्यार्थियों की यह समस्या आज से एक छत के नीचे दूर होगी. इसमें देश और हजारीबाग के विभिन्न प्रतिष्ठित क्षेत्रों के शिक्षण संस्थानों के स्टॉल लगाये जायेंगे. जहां विद्यार्थियों को 100 से ज्यादा वोकेशनल, एकेडमिक व प्रोफेशनल कैरियर कोर्स के चयन का मौका मिलेगा. आइटी, मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग, लॉ, मीडिया, फैशन, डिजाइनिंग, आर्किटेक्चर, कृषि, कांउटिंग, मर्चेंट नेवी, मेडिकल, पारा मेडिकल, यूपीएससी, जेपीएससी, एसएससी, रेलवे, बैंकिंग, शिक्षक, सचिवालय सहायक, पुलिस, एनडीए, सीडीएस, फाइनेंस, रिटेल, बीमा, हॉस्पिटैलिटी, होटल मैनेजमेंट जैसे कोर्स एवं ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट व डिप्लोमा स्तर के कैरियर प्रोग्राम के बारे में भी विद्यार्थी जानकारी ले सकेंगे.
साथ ही कला, विज्ञान, कॉमर्स के विद्यार्थियों के लिए ऑनस्पॉट काउंसिलिंग की व्यवस्था होगी. मेला में प्रवेश नि:शुल्क है.विद्यार्थियों को आकर्षक पुरस्कार जीतने का मौका : प्रत्येक मिनट में सामान्य ज्ञान के प्रश्नों का सही उत्तर देने पर विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जायेगा. प्रभात खबर कैरियर एंड एजुकेशन फेयर हजारीबाग में क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को वाशिंग मशीन, लैपटॉप, म्यूजिक सिस्टम, मोबाइल, घड़ी तथा अन्य आकर्षक पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा. पांच लक्की विजेताओं को फ्री एजुकेशन मिलेगा.
हजारीबाग के इन संस्थानों का लगेगा स्टॉल
कैरियर फेयर में देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों के अलावा हजारीबाग के मैडम माला इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट कनहरी हील रोड, आइसेक्ट विश्वविद्यालय मटवारी हजारीबाग, एआइपीएस गुलमोहर चानो हरनगंज, चाणक्या आइएएस एकेडमी कौशल्या प्लाजा, मेघा सिविल सर्विसेज मटवारी, द पाणिनी आइएएस एकेडमी कोर्रा, गुरुकुल कोचिंग गुरुगोविंद सिंह रोड, कौटिल्या एकेडमी गुरुगोविंद सिंह रोड, द पाटलिपुत्र कोचिंग सेंटर कॉलेज मोड, स्काइलाइट एकेडमी मटवारी, साइंस सिटी इंटर कॉलेज झिंझरिया पुल, सफलता एक्सप्रेस संस्थान बाबूगांव चौक का स्टॉल लगेगा. कैरियर फेयर के समय इन संस्थानों में नाम लिखाने पर 25 प्रतिशत की छूट भी विद्यार्थियों को दी जायेगी.
कई राज्यों के विश्वविद्यालय एवं संस्थान आयेंगे
एमीटी ग्लोबल बिजनेस स्कूल, जीआइएस ग्रुप ऑफ एजुकेशन इनीसिएटिव्स, जीएलए यूनिवर्सिटी मथुरा, सेंट एंड्रीव्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग कॉलेज दुर्गापुर, गंगा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूसंस दिल्ली, बांकुडा उन्नयनी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग, कलिंगा यूनिवर्सिटी रायपुर, फ्यूचर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट कोलकाता, गोल्डेन रिजेंसी इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट कोलकाता, आरबीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट जमशेदपुर, हिमालयान ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट कालांब हिमाचल प्रदेश, एमआइटीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट ओड़िशा, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी चंडीगढ़, टेक्नो इंडिया ग्रुप, इकफाइ आइसीएफएआइ यूनिवर्सिटी झारखंड, एनएसएचएम नॉलेज कैंपस, प्राइम एजुटेक कैरियर काउंसिलिंग एंड एडमिशन सेंटर, यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट जयपुर एंड कोलकाता, इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट कोलकाता, आइटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर, हेरीटेज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, बाबू बनारसी दास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गाजियाबाद, आइएनआइएफडी भाग लेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola