ईंट-भट्ठा से रहस्यमय ढंग से मजदूर गायब

पत्नी ने पुलिस से पति को खोजने की लगायी है गुहार
गुमला. गुमला शहर के शास्त्री नगर निवासी संदीप महली बनारस से रहस्यमय ढंग से गायब है. संदीप के गायब हुए आठ दिन हो गये, पर अबतक उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा है. वह 27 सितंबर को बनारस स्थित एक ईंट-भट्ठा पर मजदूरी करने गया था, जहां से वह रात को अचानक गायब हो गया. संदीप के दोस्तों ने फोन कर उसके परिजनों को संदीप के गायब होने की जानकारी दी. इसके बाद से परिजन परेशान हैं. संदीप की पत्नी का नाम रेशमी देवी है, उसके तीन बच्चे भी हैं. गरीबी के कारण वह पैसा कमाने बनारस गया था, ताकि अपने परिवार का जीविका चला सके. पत्नी ने बताया कि 27 सितंबर को उसके पति बनारस गये. उसी दिन रात को वह ईंट-भट्ठा पर बने कमरे में सो रहा था, तभी वह गायब हो गया. संदीप के दोस्तों ने मुझे फोन कर बताया कि संदीप अचानक नींद से जागा और कहने लगा कि उसे कोई मारने आया है. इतना कहते ही वह कमरे से निकल कर दौड़ कर भाग गया. इसके बाद से वापस नहीं लौटा है. पत्नी ने पुलिस प्रशासन से अपने पति को खोजने की गुहार लगायी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




