दो बच्चों के साथ महिला गायब, पति ने थाना में दिया आवेदन

दो बच्चों के साथ महिला गायब, पति ने थाना में दिया आवेदन
गुमला. सदर थाना क्षेत्र के सरनाटोली निवासी वीरेंद्र सिंह ने अपनी पत्नी ममता देवी के लापता होने को लेकर थाना में लिखित आवेदन देकर खोजबीन करने की गुहार लगायी है. वीरेंद्र सिंह ने आवेदन में कहा है कि उनकी शादी को लगभग 13 वर्ष हो चुके हैं. उनके दो बच्चे भी हैं. उन्होंने कहा कि 10 मार्च को उनकी पत्नी ममता देवी बिना किसी पूर्व सूचना या स्पष्ट कारण के दोनों बच्चों को साथ लेकर घर से निकल गयी और तब से उनका कोई पता नहीं चल पाया है. परिजनों ने अपने स्तर पर खोजबीन की. लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने के बाद अंततः उन्होंने पुलिस की शरण ली. उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द पत्नी और बच्चों की तलाश कर सुरक्षित घर लाने की मांग की है. इधर सदर थाना पुलिस ने आवेदन मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने ममता देवी के मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच की गयी, जिसमें अंतिम लोकेशन रांची क्षेत्र में मिलने की जानकारी सामने आयी है. इसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है और संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलुओं पर जांच की जा रही है. महिला व बच्चों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




