सड़क हादसे में महिला की मौत, युवक घायल

Updated at : 06 Oct 2025 10:56 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में महिला की मौत, युवक घायल

सड़क हादसे में महिला की मौत, युवक घायल

विज्ञापन

चैनपुर. चैनपुर ब्लॉक मोड़ के समीप स्कूटी चालक ने पैदल चल रही महिला को टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौत हो गयी. मृतका का नाम सीता कुमारी (20) है, जो चैनपुर की रहने वाली है. जबकि हादसे में डुमरी थाना के आकाशी पकरीटोली गांव निवासी गुलशन लकड़ा (18) घायल हो गया. उसका इलाज चल रहा है. सीता कुमारी ब्लॉक मोड़ से गुजर रही थी. इस दौरान सामने से स्कूटी सवार गुलशन लकड़ा ने महिला को टक्कर मार दी. घटना में दोनों सड़क पर गिर कर और घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए चैनपुर अस्पताल पहुंचाया. घटना में सीता कुमारी को अधिक चोट लगी थी. प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर किया गया. लेकिन चैनपुर से गुमला लाने के दौरान रास्ते में ही महिला की मौत हो गयी, जबकि बगुलशन का चैनपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि सीता कुमारी अपने बच्चों के साथ पैदल जा रही थी, तभी यह घटना घटी.

सड़क हादसे में युवक घायल

कामडारा. रांची-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर गाड़ा ढाबा के समीप देर शाम एक बाइक चालक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर कर घायल हो गया. घायल युवक सुजीत कुल्लू जो कोचेडेगा गांव का निवासी है. वह अपने पल्सर बाइक को ड्राइव कर खूंटी जा रहा था. इस क्रम में कामडारा थाना के गाड़ा ढाबा के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के बांयी ओर नाली वाले गड्ढे में जा घुसी. तत्काल घायलावस्था में युवक को ग्रामीणों की मदद से 108 एंबुलेंस के माध्यम से रेफरल अस्पताल कोनबीर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola