पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व उत्पीड़न करने का आरोप

पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व उत्पीड़न करने का आरोप
गुमला. थाना क्षेत्र के करौदी गांव निवासी सरस्वती कुमारी ने अपने पति पर मारपीट, उत्पीड़न व घर में तोड़-फोड़ करने का आरोप लगाते गुमला थाना में आवेदन सौंप कर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में सरस्वती ने बताया है कि उसकी शादी वर्ष 2014 में सोनू साहू से हुई थी. वर्तमान में उसके तीन बच्चे हैं और वह अपने सास-ससुर के साथ ससुराल में रह रही है. महिला का आरोप है कि उसका पति अक्सर शराब पीकर घर आता है. उसके साथ मारपीट करता है. यहीं नहीं वह अपने माता-पिता को भी प्रताड़ित करता है. पीड़िता ने कहा कि सोनू साहू आये दिन घर में झगड़ा कर तोड़-फोड़ करता है और पूरे परिवार का जीना मुश्किल कर दिया है. आरोप है कि पति न केवल घरवालों को गाली-गलौज करता है, बल्कि महिला के मायके वालों को भी फोन पर अपशब्द कहकर परेशान करता है. पीड़िता का कहना है कि वह और उसके सास-ससुर लगातार भय व तनाव में जी रहे हैं. मजबूर होकर उसने थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. थाना प्रभारी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ है. जांच के बाद आरोपित पति के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




