पार्क घूमने जा रही छात्रा का अपहरण, चार घंटे में हुई मुक्त

Updated at : 16 Aug 2025 11:11 PM (IST)
विज्ञापन
पार्क घूमने जा रही छात्रा का अपहरण, चार घंटे में हुई मुक्त

रायडीह थाना के मांझाटोली की घटना, पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

विज्ञापन

रायडीह. गुमला पार्क घूमने जा रही 12 वर्षीय छात्रा का तीन युवकों ने अपहरण कर लिया. परंतु रायडीह थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव की तत्परता से चार घंटे में ही छात्रा को अपहरणकर्ताओं के गिरफ्त से मुक्त करा लिया गया. घटना रायडीह थाना के मांझाटोली की है. गुमला की एक नाबालिग लड़की मांझाटोली के छात्रावास में रह कर पढ़ाई करती है. 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन वह छात्रावास से बाहर घूमने के लिए निकली थी. तभी एक स्कूटी पर स्वार तीन लोग छात्रा को जबरदस्ती उठा कर ले गये. इसकी सूचना हॉस्टल इंचार्ज को हुई, तो परिजनों को सूचित किया. परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना रायडीह पुलिस को दी. सूचना मिलते रायडीह थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव ने अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी व नाबालिग लड़की की बरामदगी के लिए जगह जगह छापेमारी करने लगे. तभी थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव छापेमारी करते हुए रात में डुमरी थाना क्षेत्र के बिर्री गांव पहुंचे. पुलिस ने तीनों अपहरणकर्ताओं को धर दबोचा व नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया. अपहरणकर्ताओं में विनित मिंज (18), मुस्कान एक्का (15) व सामुवेल मिंज (18) तीनों ग्राम बिर्री थाना डुमरी के निवासी हैं. अपहरणकर्ताओं ने अपने बयान में बताया कि नाबालिग के अपहरण कर रेप करने का प्लान था. इसलिए अपहरण कर बिर्री गांव लेकर आये थे. इधर, रायडीह थाना में तीन अपहरणकर्ताओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए तीनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

छात्रा ने भाग कर बचायी अपनी इज्जत

नाबालिग लड़की ने घटना के संबंध में बताया कि जब मैं हॉस्टल से निकली और चर्च मोड़ पहुंची, तभी तीनों युवक एक स्कूटी में आये और मुझे जबरदस्ती उठा कर स्कूटी पर बैठा कर ले गये. उस समय मेरा मुंह बंद कर दिया, जिससे मैं चिल्ला नहीं सकी. इसके बाद मुझे एक गांव में ले जाकर एक घर में रखा और मेरे साथ जबरदस्ती करने का प्रयास करने लगे, तभी मैं मौका देखकर उनके चंगुल से भाग निकली. कुछ दूर भागते हुए एक घर में घुस कर छिप गयी. कुछ देर बाद मुझे पुलिस वाले खोज निकाले और मेरी इज्जत बच गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola