वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान शुरू

Updated at : 10 Oct 2025 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान शुरू

वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान शुरू

विज्ञापन

पालकोट. प्रखंड में कांग्रेस कमेटी पालकोट की बैठक शुक्रवार को प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पालकोट प्रखंड पर्यवेक्षक मोहम्मद शकील अहमद की उपस्थिति में वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गयी. विकास कुमार गुप्ता ने कहा कि भाजपा मताधिकार छिनने का काम कर रही है. बिहार राज्य में एसआइआर प्रक्रिया के नाम बड़ी संख्या में आदिवासी, दलितों व पिछड़ों का मतदाता वोटर से नाम हटा दिया गया है. वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान का उद्देश्य गांव-गांव घर-घर जाकर जनता के बीच जागरूकता लाना है और वोट चोरी करने वाली भाजपा सरकार की साजिश को उजागर करना है. कहा कि भाजपा वोट चोरी कर सता में रहना चाहती है. लेकिन कांग्रेस भाजपा की मंशा को कभी सफल होने नहीं देगी. अगले लोकसभा चुनाव 2029 में माननीय राहुल गांधी को भारत देश का प्रधानमंत्री बनाना है. मौके पर बंसत कुमार गुप्ता, केश्वर सिंह, भूषण सिंह, निमरोद एक्का, सत्यनारायण केसरी, मनोज मिश्रा, बिजय ठाकुर, सुधीर खड़िया, राजू खड़िया, संजय लकड़ा, रेणूका तिर्की, मरियम डुगंडुंग, रवींद्र नाथ साहू, सावन लोहरा, ब्रजेश साहू, जोन केरकेट्टा, निर्मल मिंज, मंगरा खड़िया, नितेश लोहरा, अनिल एक्का, मनोज बड़ाइक, दिगंबर साहू, मोहम्मद अरमान खान, मोहम्मद इम्तियाज अंसारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola