Video : झारखंड की इन जुनूनी नर्सों को देखिए, सैल्यूट किए बिना नहीं रह पाएंगे आप

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 02 Sep 2025 12:32 PM

विज्ञापन

नदी पार करके गुमला के एक गांव जातीं नर्स (Photo : Prabhat Khabar)

Video : झारखंड की दो नर्सों का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो को देखकर आप भी उनकी सराहना करने लगेंगे. देखें वीडियो.

विज्ञापन

Video : अगर किसी काम के प्रति जुनून हो, तो बड़ी से बड़ी बाधा भी रास्ता नहीं रोक पाती. झारखंड की दो नर्सों ने इसका उदाहरण पेश किया है. उन्हें गुमला जिले के बिशुनपुर प्रखंड के एक गांव में टीकाकरण के लिए जाना था, लेकिन रास्ते में उफनती नदी आ गई. इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. नर्सों ने नदी पार करने का फैसला किया और अपनी जान जोखिम में डालकर भी गांव तक पहुंचीं. उनका समर्पण बताता है कि दृढ़ संकल्प और हौसले से हर मुश्किल को पार किया जा सकता है. आप भी देखें ये वीडियो.

गुमला के किस गांव जा रहीं थीं ये दो नर्सें

बताया जा रहा है कि झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ये कर्मठ नर्सिंग स्टाफ हैं. इन्होंने आधा दूरी स्कूटी से तय की. इसके बाद नदी आ गई. इसके बाद भी इन दोनों ने हार नहीं मानी. स्कूटी को वहीं छोड़ आधी दूरी नदी पार कर पैदल वह चलीं गईं. लाभुकों को टीका देने के लिए जाते वक्त का उनका यह वीडियो है. वीडियो गुमला जिले के बिशुनपुर प्रखंड का है. नर्सिंग स्टॉफ यहां के भवरगनी गांव में जा रहीं हैं.

यह भी पढ़ें : Viral Video : ओनली कैश, जापानी पर्यटकों से ₹1,000 रिश्वत लेना पड़ा पुलिसवाले को महंगा, देखें वीडियो में आखिर क्यों

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola