ट्रक व पिकअप की टक्कर में दो घायल

Updated:
विज्ञापन
ट्रक व पिकअप की टक्कर में दो घायल

ट्रक व पिकअप की टक्कर में दो घायल

विज्ञापन

भरनो. भरनो प्रखंड के एनएच-23 स्कूल चौक के पास ट्रक और साउंड लदा पिकअप की टक्कर में दो लोग घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को भरनो अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के बाद दोनों घायलों की स्थिति ठीक है. बताते चलें कि सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण उक्त ट्रक व पिकअप गाड़ी में भिड़ंत हो गयी. दुर्घटना के बाद एक घंटे सड़क जाम रहा. इसके बाद भरनो पुलिस ने हाइड्रा की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया. वहीं पुलिस द्वारा दोनों वाहनों को जब्त कर थाना लाया गया. इस घटना में ट्रक ने पुलिस अधिकारी अभिनंदन कुमार की स्वीफ्ट कार को भी ठोक दिया, जिससे पुलिस की गाड़ी के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है.

कुआं में गिरने से वृद्ध की मौत

सिसई. थाना क्षेत्र के बघनी गांव निवासी नरूवा उरांव (65) की मौत कुदरा गांव के कुआं में गिरने से रविवार की रात मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर सोमवार की सुबह सिसई पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार मृतक अपने एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए कुदरा गांव आया हुआ था. वह मेहमान के आंगन में बने कुआं के मुंडेर में नशे की हालत में बैठा था. इस क्रम में वह कुआं के अंदर गिर गया. उसके कुआं में गिरते घर में कोहराम मच गया. शोर सुन कर लोगों ने उसे कुआं से निकाल कर रेफरल अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टर उसे मृत घोषित कर दिया. इधर, अचानक हुई घटना से घर की खुशी का माहौल गम में बदल गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola