जल, जंगल व जमीन से जुड़ा है हमारा जीवन : जिब्रेयानुस किंडो

संत जॉन चर्च चैनपुर में नवाखानी पर्व मनाया गया
संत जॉन चर्च चैनपुर में नवाखानी पर्व मनाया गया चैनपुर. संत जॉन चर्च चैनपुर में रविवार को नवाखानी का पर्व मनाया गया. इसका शुभारंभ मिस्सा बलिदान से हुआ. डीन फादर जिब्रेयानुस किंडो मुख्य अनुष्ठाता ने सारी धर्म-विधि संपन्न करायी. सह अनुष्ठाता की भूमिका पीएइ कॉलेज के प्राचार्य फादर अगस्तुस एक्का व बरवे उवि के एचएम फादर राजेंद्र तिर्की निभायी. फादर डीन ने कहा कि हमारा जीवन जल, जंगल, जमीन से जुड़ा है. हमारे पूर्वज खेती-बारी करते थे. आज भी हम सभी खेती-बारी करते हैं. आज हम सभी ख्रीस्तीय नवाखानी पर्व धूमधाम से मना रहे हैं. यह हमारी संस्कृति व फसल से जुड़ा पर्व है. यह नवाखानी पर्व नयी फसल आने की खुशी में ईश्वर को धन्यवाद देते हुए मनाया जाता है. आज हम सबसे पहले नयी फसल व ईश्वर की कृपा व आशीष के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं. यह नया अन्न धन सबसे पहले धर्मेश ईश्वर को ही अर्पित करते हैं. साथ ही सभी पूर्वजों को याद करते हैं. उन्हें भी धन्यवाद देते हैं. प्रार्थना करते हैं कि हम जो कुछ भी हैं. ईश्वर की कृपा से हैं. इसलिए नवाखानी अर्थात तुसगो पर्व में हम सभी नया अन्न खाते हैं. ईश्वर व पूर्वजों को याद करते हैं. मौके पर फादर पवन लकड़ा, फादर अमित डांग, फादर अमृत खेरवार, फादर इनोसेंट कुजूर, फादर सुमन बारला, फादर प्रेम कुजूर, सिस्टर ललिता, सिस्टर दिव्या, सिस्टर सुमन टोप्पो, सिस्टर हेलन, सिस्टर दीप्ति, सिस्टर नित्य, सिस्टर मिलेता, सिस्टर रोशनी, सिस्टर सिसिलिया, सिस्टर नेहा, सिस्टर अन्नी, सिस्टर प्रोमिला, प्रचारक जखरियस, विनय, सुदीप, अनुपम, रजनी, मनोरमा, रेनॉल्ड, स्मिता, पैट्रिक, इमरेंशिया, ललिता, ब्रदर अंकित, फिलमोन मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




