ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
Updated at : 16 Aug 2025 11:15 PM (IST)
विज्ञापन

ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
चैनपुर. प्रखंड के बस स्टैंड के पास शनिवार की सुबह लगभग छह बजे राहगीरों ने सड़क किनारे झाड़ी में बाइक के साथ एक युवक का शव देख इसकी सूचना चैनपुर थाना को दी. युवक को झाड़ी से निकाला गया. व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करने के कुछ देर बाद युवक की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के मालम कॉलोनी निवासी घुनेश्वर कैथवार (22) के रूप में हुई. सोशल मीडिया से परिजनों को घटना की सूचना मिली. इसके कुछ देर बाद रोते बिलखते परिजन थाना पहुंच शव की पहचान की. परिजनों ने बताया कि घुनेश्वर फुटबॉल मैच खेलने चैनपुर आया था, जहां उसकी टीम उपविजेता बनी. घुनेश्वर एक अच्छा फुटबॉल खिलाड़ी था. मैच के दौरान पहला गोल भी उसी ने मारा था. उपविजेता होने की खुशी में घुनेश्वर अपने दोस्तों के साथ गांव पहुंच कर जश्न मनाया. इसके बाद रात दो बजे अचानक ससुराल जाने के लिए घर से बाइक निकालने लगा. परिजनों ने बताया कि हमारे द्वारा काफी मना करने के बाद भी किसी की बात नहीं सुनी और नशे की हालत में ससुराल टीनटांगर जाने के लिए बाइक लेकर घर से निकल गया. शनिवार की सुबह व्हाट्सएप पर एक्सीडेंट में घुनेश्वर की मौत की सूचना मिली. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व घुनेश्वर का विवाह हुआ था. इधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




