जमीन विवाद में मारपीट व जान से मारने की दी धमकी

Updated at : 17 Mar 2026 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में मारपीट व जान से मारने की दी धमकी

पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की

विज्ञापन

गुमला. गुमला के सिलाफारी गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. इस संबंध में करिश्मा कुमारी ने थाना में लिखित आवेदन देकर सुरक्षा व कार्रवाई करने की मांग की है. पीड़िता करिश्मा कुमारी ने आवेदन में बताया कि 13 मार्च 2026 की शाम लगभग 6.30 बजे वह अपने खेत में काम कर रही थी. उनके साथ उनके भैसूर मोहन साहू व पूनम कुमारी भी मौजूद थे. इस दौरान गांव के तीन लोग वहां पहुंचे और खेत को अपना बताते हुए विवाद करने लगे. आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान पीड़िता और उनके परिजनों के साथ धक्का-मुक्की की गयी और अपमानित करते हुए पूरे मोहल्ले में नंगा घुमाने की धमकी दी. किसी तरह तीनों वहां से भाग कर अपनी जान बचायी. करिश्मा बताया कि अगले दिन 14 मार्च 2026 की सुबह करीब आठ बजे कुछ लोग फिर से घर के पास पहुंचे और जमीन छोड़ने का दबाव बनाते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी. पीड़िता का कहना है कि आरोपियों की ओर से लगातार डराने-धमकाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे परिवार भयभीत है. पीड़िता ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola