युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या
सिसई. पुसो थाना के कोचा पहानटोली गांव निवासी तेंबू उरांव के पुत्र कृष्णा उरांव (17) सोमवार की रात फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. पुसो पुलिस को मंगलवार की सुबह सूचना मिलने पर पुसो थानेदार जहांगीर खान घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. जानकारी के अनुसार मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. वह शाम को खाना खाकर सो गया था. फिर अचानक रात 10 बजे के करीब वह घर से बाहर निकला और वह घर नहीं लौटा. परिजन उसकी तलाश कर रहे थे. मंगलवार की सुबह गांव के बाहर एक आम के पेड में कृष्णा के शव को फांसी पर झूलता हुआ देख ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी. आत्महत्या से पूर्व मृतक ब्लेड से अपना हाथ का नश को काटने का प्रयास किया था. उसका बायें हाथ में कटने का निशान था. मौके से एक ब्लेड भी मिला है.
नर्सिंग की छात्रा ने फांसी लगा कर दी जान
जारी. जारी थाना के सीसी पतराटोली गांव निवासी अनिशा श्वेता मिंज ने रांची के मिलन चौक स्थित महतो लॉज के कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. अनिशा श्वेता मिंज उषा मार्टिन विश्वविद्यालय अनगड़ा की नर्सिंग की छात्रा थी. साथ ही मृतका ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है. सीसी पतराटोली गांव के दानियल कुजूर ने बताया कि अनिशा श्वेता ने एक साल पूर्व रांची में पढ़ाई के लिए गयी थी. श्वेता की और दो बहन है. दीपांजलि कुजूर व वैशाली कुजूर तीनों बहनों में से अनिशा श्वेता सबसे छोटी बहन थी. बड़ी बहन दीपांजली गांव के ही जोलसन कुजूर से शादी कर ली. एक भाई दिनेश प्रीतम था, जिसने 2019 में जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी. साथ ही अनिशा के पिताजी मनोज मिंज कुछ महीने पहले ही केरल कमाने के लिए गये थे. मां सरिता मिंज गांव के ही आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी सेविका के रूप में कार्यरत है. अनिशा श्वेता की आत्महत्या घटना के बारे में जानकारी मिलते घर के परिजन रांची चले गये. घटना से गांव में मातम छाया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




