मापतौल विभाग में नये पदाधिकारी ने दिया योगदान, चेंबर ने की मुलाकात

Updated at : 23 May 2025 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
मापतौल विभाग में नये पदाधिकारी ने दिया योगदान, चेंबर ने की मुलाकात

मापतौल विभाग में नये पदाधिकारी ने दिया योगदान, चेंबर ने की मुलाकात

विज्ञापन

गुमला. गुमला मापतौल विभाग में लंबे समय के बाद नये पदाधिकारी शशि संगीता ने योगदान दिया. इधर, पदाधिकारी के योगदान देने के बाद शुक्रवार को चेंबर ऑफ कॉमर्स गुमला के अध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में चेंबर का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को शशि संगीता से उनके कार्यालय में औपचारिक मुलाकात की. अध्यक्ष ने कहा कि मापतौल विभाग गुमला में पदाधिकारी सुचारू रूप से नहीं होने के कारण काफी समस्या हो रही थी. इस संबंध में चेंबर द्वारा उपायुक्त से मिल कर समाधान करने की मांग की थी. उपायुक्त ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तुरंत नये पदाधिकारी को नियुक्त कराया. इसके लिए चेंबर अध्यक्ष राजेश सिंह ने पूरे चेंबर ऑफ कॉमर्स की तरफ से उपायुक्त का आभार प्रकट किया. सर्वप्रथम चेंबर सचिव बबलू वर्मा ने सभी पदाधिकारी व सदस्यों का परिचय कराया. इसके बाद अध्यक्ष राजेश सिंह ने नये पदाधिकारी को चेंबर की कार्यशैली से अवगत कराया. पिछले दिनों गुमला का व्यापारियों का माप तौल विभाग में जितनी भी समस्याएं थी जो भी कार्य लंबित था. उनके बारे में विस्तार से चर्चा कर शीघ्र निराकरण की मांग की. विभाग के पदाधिकारी ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए प्राथमिकता के आधार पर सभी लंबित मामलों को जल्द निष्पापित करने की बात कही. कहा कि सप्ताह में दो दिन शुक्रवार व शनिवार को माप तौल विभाग का कार्यालय दिन भर खुला रहेगा. मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष दामोदर कसेरा, उपाध्यक्ष अभिजीत जायसवाल, सचिव बबलू वर्मा, पूर्व अध्यक्ष सरजू प्रसाद, दिनेश अग्रवाल, दिलीप गुप्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola