Telangana Tunnel Accident: आठ दिन से सुरंग में फंसे हैं झारखंड के 4 मजदूर, 85 ने की घर वापसी

Published by : Sameer Oraon Updated At : 03 Mar 2025 8:43 AM

विज्ञापन

सुरंग में घुसकर घटना की जानकारी लेते तेलंगाना के सीएम

Telangana Tunnel Accident: गुमला के चार मजदूर 8 दिन से तेलंगाना के सुंरग में ही फंसे हैं. अब वहां कुल 8 मजदूर है. जबकि 85 ने घर वापसी कर ली है. शनिवार को 60 व रविवार को 25 मजदूर गुमला लौटे.

विज्ञापन

गुमला : तेलंगाना के नागरकुरनूल से 85 मजदूर गुमला लौट आये हैं. नहर का काम छोड़कर गुमला लौटे मजदूरों का कंपनी ने तीन माह की मजदूरी रोक दी है. 85 मजदूरों का कंपनी के पास करीब 50 लाख रुपये मजदूरी बकाया है. मजदूर मधु साहू ने बताया कि अब तेलंगाना में गुमला के मात्र आठ मजदूर फंसे हुए हैं. जिसमें चार मजदूर आठ दिन से सुरंग में फंसे हैं. जबकि चार मजदूर रसोईघर में कुक का काम कर रहे हैं.

तेलंगाना में रहने वाले सभी मजदूर गुमला लौटे

मजदूरों ने बताया कि नहर बना रही कंपनी के मैनेजर सुरंग में फंसे मजदूरों को खोजने के लिए हमें भी सुरंग में भेजने के लिए दबाव बना रहे थे. साथ ही जब से टनल हादसा हुआ है. तब से हमलोगों के खाने पीने में परेशानी होने लगी. इस कारण गुमला के जितने भी मजदूर तेलंगाना में थे. वे सभी लौट आये हैं. शनिवार को 60 व रविवार को 25 मजदूर गुमला लौटे. इधर, रविवार को तेलंगाना के सीएम नागरकुरनूल पहुंचे और घटना की जानकारी ली.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

अभी तक किसी का शव नहीं मिला है : श्रवण

मजदूर के रिश्तेदार श्रवण कुमार साहू अभी तेलंगाना में है. उन्होंने प्रभात खबर को फोन कर बताया कि अभी सुरंग से किसी का शव बरामद नहीं किया गया है. बचावदल ने मजदूरों के फंसे होने का लोकेशन पता कर लिया है. बचावदल सुरंग में फंसे चार मजदूर, दो इंजीनियर वदो ऑपरेटर तक पहुंचने का प्रयास कर रहा है.

झारखंड की खबरें यहां पढ़ें

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola