सड़क दुर्घटना में किशोर की मौत, चार घायल

Updated at : 23 May 2025 10:55 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में किशोर की मौत, चार घायल

थाना क्षेत्र के कलिगा गांव के समीप दो बाइक की हुई टक्कर

विज्ञापन

बसिया. थाना क्षेत्र के कलिगा गांव के समीप दो बाइक की टक्कर में कामडारा बानपुर डेंबू टोली निवासी कृष्णा मुंडा (16) की मौत घटनास्थल पर हो गयी. जबकि दो बाइक पर सवार पारही चंगा बारी निवासी कर्मा भेंगरा (18), समीर मुंडा (18), सिमडेगा निवासी श्याम तिर्की (23) व अरविंद किंडो (20) घायल हो गये. घायलों को बसिया पुलिस व स्थानीय लोगों के सहयोग से रेफरल अस्पताल बसिया में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद समीर मुंडा, श्याम तिर्की व अरविंद किंडो को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार कामडारा के बानपुर डेंबू टोली निवासी कृष्णा मुंडा (16), पारही चंगाबारी निवासी कर्मा भेंगरा (18) व समीर मुंडा (18) एक बाइक पर सवार होकर साकिया गांव जाने के क्रम में कलिगा गांव के समीप अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बाइक सवार बड़गी टोली तमड़ा सिमडेगा निवासी श्याम तिर्की (23) व अरविंद किंडो (20) को जोरदार टक्कर मार दी. इसमें कृष्णा मुंडा की मौत हो गयी, जबकि उपरोक्त सभी घायल हो गये. बसिया पुलिस ने मृतक कृष्णा मुंडा के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola