सुषमा देवी ने 91 लाख रुपये की बोली लगा बस पड़ाव का लिया टेंडर

सुषमा देवी ने 91 लाख रुपये की बोली लगा बस पड़ाव का लिया टेंडर
गुमला. नगर परिषद गुमला की तरफ से विभिन्न सैरातों की बंदोबस्ती की प्रक्रिया संपन्न हुई. इस क्रम में नगर क्षेत्र के प्रमुख स्थलों के लिए निर्धारित आरक्षित मूल्य के आधार पर बोली प्रक्रिया हुई, जिसमें संवेदकों ने भाग लिया. शहर के प्रमुख डाक बस पड़ाव की बोली 82 लाख, 94 हजार रुपये के आरक्षित मूल्य से शुरू हुई, जिसमें चार संवेदकों ने भाग लिया. उच्चतम बोली लगाते हुए सुषमा देवी ने 91 लाख रुपये की बोली लगाकर सैरात प्राप्त की. इस प्रकार बाजारटांड़ सैरात के लिए 41 लाख, 58 हजार रुपये के आरक्षित मूल्य के विरुद्ध निखिल सोनी ने 41 लाख, 98 हजार रुपये की उच्चतम बोली लगायी. लोहरदगा रोड व जशपुर रोड टेंपो पड़ाव की बंदोबस्ती शिव सोनी ने 16 लाख रुपये में प्राप्त की. बिरसा मुंडा बाउंड्री के समीप स्थित पार्किंग स्थल का सैरात निखित सोनी ने एक लाख, 60 हजार रुपये में लिया. सिसई रोड ऑटो पड़ाव की बंदोबस्ती शिव सोनी ने 13 लाख, 40 हजार रुपये तथा पालकोट रोड ऑटो पड़ाव की बंदोबस्ती उमेश गुप्ता ने 14 लाख 49 हजार रुपये में प्राप्त की. सभी सैरातों की बंदोबस्ती अवधि एक अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक निर्धारित की गयी है. इससे नगर परिषद को राजस्व प्राप्त होगा, जिसका उपयोग शहरी विकास कार्यों में किया जायेगा. डाक संचालन में सिटी प्रबंधक मनीषा प्रियंका टोप्पो, हेलाल अहमद खान, रौनक कृष्ण पांडेय, सोनिया टोप्पो सहित अन्य कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. वहीं नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत फुटपाथ विक्रेताओं से शुल्क वसूली, अनुमंडल कार्यालय परिसर में पार्किंग तथा विज्ञापन से संबंधित सैरातों के लिए किसी संवेदक द्वारा भाग नहीं लिया गया. उक्त सैरातों की बंदोबस्ती के लिए पुनः समाचार पत्रों के माध्यम से प्रकाशन कर प्रक्रिया संपन्न की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




