सुरसुरिया ने चरकाटांगर को हराया

Updated at : 25 May 2025 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
सुरसुरिया ने चरकाटांगर को हराया

सुरसुरिया ने चरकाटांगर को हराया

विज्ञापन

गुमला. विश्व फुटबॉल दिवस पर सेंटर फॉर कैटेलाइजिंग चेंज ने फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया. चरकाटांगर व सुरसुरिया गांव के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें सुरसुरिया की टीम विजयी रही. मुख्य अतिथि वार्ड सदस्य ने टूर्नामेंट का उदघाटन करते हुए कहा कि खेल सामाजिक रुढ़ियों को तोड़ने व समतामूलक समाज बनाने का माध्यम बन सकते हैं. कहा कि लड़कियों व महिलाओं के अधिकारों को आगे बढ़ाने में लड़कों की भूमिका महत्वपूर्ण है. फुटबॉल केवल एक खेल नहीं है. यह एक मंच है, जो हमें सिखाता है कि जब हम साथ खेलते हैं, तो हम साथ मिल कर कोई भी हालात बदल सकते हैं.

बसिया में दो दुकानों में हुई चोरी

बसिया. थाना क्षेत्र के कुम्हारी गांव के तालाब चौक के समीप चोरों ने लगातार दो दिनों से रात के अंधेरे में चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं. चोरों ने शुक्रवार की रात हीरालाल साहू की दुकान से 10 हजार रुपये नगद व 25 हजार रुपये के सामान की चोरी कर ली. शनिवार की रात उसी के बगल में स्थित निर्मल खड़िया की ऑनलाइन सेवा दुकान से 60 से 70 हजार रुपये कीमत के सामान व एक लैपटॉप की चोरी कर ली. लगातार हो रही इस तरह की चोरी की घटना के बाद कुम्हारी व आसपास के क्षेत्र के ग्रामीण दहशत में हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola