सरना विवाह के बीच मना सरना स्थापना दिवस
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन

सरना विवाह के बीच मना सरना स्थापना दिवस
विज्ञापन
बिशुनपुर. प्रखंड अंतर्गत नरमा गांव में सरना स्थापना दिवस आदिवासी परंपरा, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. आदिवासी रीतिरिवाजों से सरना विवाह हुआ. सरना विवाह ग्राम प्रधान हरि उरांव, पहान सोम उरांव एवं पुजार मंगरु उरांव द्वारा पारंपरिक विधि-विधान से संपन्न कराया गया. इस दौरान तीन जोड़ों का सरना विवाह हुआ. विवाह के दौरान प्रकृति पूजा, पारंपरिक पूजा-पाठ, गीत-संगीत एवं आदिवासी संस्कारों का सजीव प्रदर्शन हुआ. जिससे आदिवासी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत झलकती रही. कार्यक्रम का नेतृत्व पंचायत समिति सदस्य धर्मेंद्र उरांव ने किया. कार्यक्रम में गुरदरी थाना प्रभारी एवं नरमा पंचायत के मुखिया उपस्थित थे. मौके पर चंद्र दीप, रामविलास उरांव, दिनेश उरांव, छितरू उरांव, गुड्डू उरांव, जागे उरांव, संतोष उरांव, करमा उरांव, फुलेश्वर उरांव, पूनम उरांव, अलिता उरांव, नीलिमा लकड़ा सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










