कांग्रेस जिलाध्यक्ष चयन को लेकर हुई रायशुमारी

Updated at : 06 Sep 2025 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष चयन को लेकर हुई रायशुमारी

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चयन को लेकर हुई रायशुमारी

विज्ञापन

गुमला. कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत शनिवार को गुमला के सर्किट हाउस में बैठक हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चैतू उरांव ने की. बैठक में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पूर्व सांसद डॉ रघु शर्मा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, प्रदेश महासचिव अजय नाथ शाहदेव व झारखंड आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों, सांसद व विधायक प्रत्याशियों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों तथा अग्रिम संगठनों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से अलग-अलग विमर्श किया. बैठक का मुख्य एजेंडा नये कांग्रेस जिलाध्यक्ष का चयन और संगठन को सुदृढ़ बनाना है. मौके पर डॉ रघु शर्मा ने कहा कि संगठन सृजन राहुल गांधी का सपना है. कांग्रेस पार्टी चाहती है कि जिला स्तर पर ऐसा नेतृत्व सामने आये, जो संगठन को मजबूत करे और जमीनी स्तर पर हर कार्यकर्ता की आवाज बने. उन्होंने बताया कि गुजरात से इस प्रक्रिया की शुरुआत हुई थी और अब चार राज्यों में यह अभियान चल रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस माह गुमला का नया जिलाध्यक्ष चुन लिया जायेगा. डॉ शर्मा ने कहा कि पहले जिलाध्यक्ष का चयन बिना रायशुमारी के कर दिया जाता था, जिससे कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति बनती थी. लेकिन अब हर कार्यकर्ता की राय को महत्व दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आज की राजनीति में वोट चोरी के सवाल भी सामने आते है. ऐसे में बीएलओ व बीएलए की भूमिका बेहद अहम हो जाती है. बैठक में जिलाध्यक्ष पद के लिए कई दावेदारों के नामों पर चर्चा हुई. बैठक में दीपनारायण उरांव, रमेश कुमार चीनी, अकील रहमान, रोशन बरवा, राजनील तिग्गा, फिरोज आलम, तरुण गोप, मीडिया चैयरमैन आरिफ हुसैन अख्तर, बॉबी भगत, इकरामुल हक, राजनील तिग्गा, विक्की उरांव, मो गुलाम सरवर, अमर कुजूर, संगीता जायसवाल, आशिक अंसारी, सैय्यद खालिद, प्रीति कुमारी, प्रदीप सोरेंग, भुनेश्वर राम, अजीत केरकेट्टा, भूषण सिंह, कालीचरण मुंडा, अरुण पांडेय, राजू टोप्पो, मुख्तार आलम, बैबुल अंसारी, विकास साहू, बसंत गुप्ता, विकास गुप्ता, पतित पावन, गंगा उरांव, महेश कुजूर, इस्माइल कुजूर, मनसुब अंसारी, निशांत दुबे, ख्रीस्तीना तिर्की, ज्योति कुजूर, जश्मीन लुगून, लालमोहन साहू आदि मौजूद थे.

कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ : बंधु तिर्की

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने बैठक में कहा कि परिवार जितना मजबूत होगा, समाज में उसकी उतनी ही पहचान होगी. गुमला जिला कांग्रेस को ऐसा अध्यक्ष चाहिए जो हर वर्ग और हर प्रखंड में कार्यकर्ताओं को जोड़ सके. पार्टी की रीढ़ बूथ स्तर के कार्यकर्ता है और संगठन सृजन का यही लक्ष्य है.

गुमला में मजबूत अध्यक्ष चाहिए : अजय

प्रदेश महासचिव अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास संघर्षों से भरा है. गांधी परिवार पर हमेशा प्रहार होते रहे. लेकिन उन्होंने हर कठिनाई को स्वीकार किया. ऐसे में गुमला में भी ऐसा नेतृत्व चाहिए, जो संघर्ष झेलते हुए आगे बढ़ सके और संगठन को मजबूती दें.

अध्यक्ष का चयन दबाव में नहीं होगा : संजय

झारखंड आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने कहा कि जिलाध्यक्ष का चयन किसी दबाव में नहीं होगा और न ही किसी की पैरवी नहीं चलेगी. एक-एक कार्यकर्ता से राय ली जा रही है और सबकी राय के आधार पर नया अध्यक्ष तय किया जायेगा. पारदर्शिता ही इस प्रक्रिया की सबसे बड़ी ताकत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola