डीसी से मिले रोटरी व इनरव्हील क्लब के लोग

डीसी से मिले रोटरी व इनरव्हील क्लब के लोग
गुमला. उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित का स्वागत रोटरी क्लब व इनरव्हील क्लब के प्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से स्वागत किया गया. मौके पर उपायुक्त को पुष्पगुच्छ भेंट किया. रोटरी क्लब से प्रोफेसर पुरुषोत्तम राम, विनोद कुमार अग्रवाल (भीम) व इनरव्हील क्लब से अध्यक्ष निर्मला अग्रवाल, उपाध्यक्ष पूनम देवी, डॉ आकाशी देवी, पूजा देवी व उषा गुप्ता ने उपायुक्त से मुलाकात कर दोनों क्लबों द्वारा जिले में किये जा रहे सामाजिक कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की. प्रतिनिधियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण व समाज सेवा के क्षेत्र में क्लबों द्वारा चलाये जा रहे प्रयासों से उपायुक्त को अवगत कराया. भविष्य में जिला प्रशासन के सहयोग से जनहित में और भी प्रभावी कार्य करने की इच्छा प्रकट की. उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने सभी सदस्यों के कार्यों की सराहना की और सामाजिक विकास में उनके योगदान की प्रशंसा करते हुए हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया.
हॉकी संघ ने एसपी का किया स्वागत
गुमला. हॉकी संघ गुमला का प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक हारिश बिन जमां से मुलाकात कर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. साथ ही शहर में अपराध नियंत्रण व युवाओं द्वारा किये जा रहे नशापान पर रोक लगाने की मांग की. मौके पर नोरबर्ट कुजूर, कैप्टन लोहरा उरांव, लोथे उरांव, साझो उरांव, गौरीशंकर उरांव, सहदेव उरांव आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




