यीशु समाजी संस्था शहर से गांव तक के लोगों के विकास के लिए प्रयासरत : फादर अजीत खेस

Updated at : 04 Oct 2025 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
यीशु समाजी संस्था शहर से गांव तक के लोगों के विकास के लिए प्रयासरत : फादर अजीत खेस

संत इग्नासियुस उवि के प्राइमरी सेक्शन के स्कूल भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन हुआ

विज्ञापन

गुमला. संत इग्नासियुस उवि के प्राइमरी सेक्शन के स्कूल भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन शनिवार को किया गया. मुख्य अतिथि संत इग्नासियुस रांची प्रोविंस के प्रोविंसल फादर अजीत कुमार खेस ने भूमि पूजन किया. प्रार्थना के बीच कुदाल चला कर भवन निर्माण की आधारशिला रखी. मौके पर फादर अजीत खेस ने कहा कि रांची यीशु समाजी झारखंड में शहर से लेकर गांव तक के लोगों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत है. शिक्षा के लिए स्कूल संचालित किया जा रहा है. खेलकूद के क्षेत्र में बढ़ावा दिया जा रहा है. एराउज के माध्यम से कृषि कार्यों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जहां काफी संख्या में लोगों को रोजगार मुहैया कराया गया है. उन्होंने कहा कि संत इग्नासियुस हाई स्कूल तक था, जो अधूरा था. अब प्राथमिक स्तर से लेकर प्लस टू तक है. सरकार की नयी शिक्षा नीति के तहत संत इग्नासियुस में उवि से नीचे की कक्षाओं में भी पढ़ाई शुरू की गयी है, जहां नर्सरी, एलकेजी व यूकेजी की पढ़ाई चल रही है. आगामी वर्ष वर्ग एक की पढ़ाई शुरू की जायेगी और आने वाले हर एक साल में एक वर्ग की बढ़ोतरी के साथ वर्ग पांच तक में नामांकन लिया जायेगा. बच्चों को एक ही स्कूल में नर्सरी से लेकर इंटर तक पढ़ाई करने की सुविधा मिलेगी. प्राइमरी सेक्शन के लिए भवन की कमी है. लेकिन अब जल्द भवन भी तैयार हो जायेगा. इससे पूर्व रेक्टर फादर फ्लोरेंस कुजूर ने स्वागत भाषण में अतिथियों का स्वागत किया. संचालन नीलम प्रकाश लकड़ा ने किया. मौके पर फादर जॉर्ज सोरेन, फादर अगुस्टीन कुजूर, फादर सुमन बेक, ब्रदर कुलदीप डुंगडुंग, ब्रदर अश्विन एक्का, नेम्हा रेणुका मिंज, पूनम टोप्पो, अनिश लकड़ा, रफीला, अनिता आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola