जीवन में आगे बढ़ना है, तो संघर्ष से नहीं घबरायें : एसडीपीओ

Updated at : 10 Sep 2025 10:27 PM (IST)
विज्ञापन
जीवन में आगे बढ़ना है, तो संघर्ष से नहीं घबरायें : एसडीपीओ

गुरुकुल शिक्षण संस्थान ने शिक्षक दिवस मनाया गया

विज्ञापन

गुमला. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में समर्पित अग्रणी शिक्षण संस्थान गुरुकुल ने नगर भवन में शिक्षक दिवस मनाया. मुख्य अतिथि एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव व विशिष्ट अतिथि गृह रक्षा वाहिनी के कमांडेंट चंदन कुमार उपस्थित थे. समारोह की शुरुआत डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन व मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गयी. एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने विद्यार्थियों को अनुशासन के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी और संघर्ष से न घबराने की सलाह दी. उन्होंने डॉ राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों की भूमिका को समाज निर्माण में सर्वोपरि बताया. गुरुकुल के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों की आवश्यकता हर विद्यार्थियों को होती है, जिससे उन्हें आगे की राह आसान हो जाती है. संस्थान के निदेशक रवींद्र सिन्हा ने कहा कि शिक्षक दिवस केवल एक दिवस नहीं, बल्कि शिक्षक के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर है. उन्होंने विद्यार्थियों से धैर्य व अनुशासन बनाये रखते हुए निरंतर प्रयास करते रहने की अपील की. पत्रकार दुर्जय पासवान ने गुरुकुल की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों से नशा व बाइक की तेज रफ्तार से दूर रहने की अपील की. कहा कि युवा पीढ़ी के कंधों पर समाज व देश के निर्माण की जिम्मेदारी है, जिसे वे तभी निभा सकते हैं, जब वे संयमित जीवन अपनायें. मौके पर जिला स्तरीय छात्रवृत्ति परीक्षा के टॉपर छात्र शिवा कुमार सिंह व दिव्या कुमारी को प्रोत्साहन राशि व पाठ्य सामग्री देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये. संचालन विनय, अमर व रेखा ने कुशलतापूर्वक निभायी. मौके पर अंकित भगत, अनुपा कुमारी, मनमोहन प्रसाद, विवेक सतपति, ऋतिक ऋषभ, विकास कुमार, विजय कुमार, मनोहर भगत, अनूप कुमार, हबनेट कोचिंग के निदेशक खिलेश्वर साहू, सुमित कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola