मकान दिलाने के नाम पर एक लाख की ठगी

Updated at : 30 Mar 2026 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
मकान दिलाने के नाम पर एक लाख की ठगी

मकान दिलाने के नाम पर एक लाख की ठगी

विज्ञापन

गुमला. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुग्गू बड़काटोली गांव निवासी तारामनी देवी ने थाना में लिखित शिकायत कर आरोप लगाया है कि पुग्गू खोपाटोली की एक महिला ने मकान दिलाने के नाम पर उनसे एक लाख रुपये ठग लिये. शिकायत में तारामनी देवी ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व उक्त महिला ने उन्हें मकान दिलाने का झांसा दिया और पगड़ी (एडवांस) के रूप में एक लाख रुपये ले लिये. लेकिन एक साल बीतने के बाद भी न तो उन्हें मकान दिया गया और न ही किराये पर रहने की कोई व्यवस्था की गयी. पीड़िता का आरोप है कि जब भी वह अपना पैसा वापस मांगती हैं, तो आरोपी गाली-गलौज करती है और पैसा लौटाने से साफ इंकार कर देती है. इससे परेशान होकर उन्होंने थाना पहुंच कर न्याय की गुहार लगायी है.

गैस की कालाबाजारी को लेकर की गयी छापेमारी

गुमला. उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में रसोई गैस की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने व घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सोमवार को छापेमारी अभियान चलाया. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी गुमला संगीता केरकेट्टा के नेतृत्व में जिले के विभिन्न होटलों, ढाबों समेत अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि अधिकांश प्रतिष्ठानों में भोजन बनाने के लिए लकड़ी के चूल्हे का उपयोग किया जा रहा है. कुछ स्थानों पर व्यावसायिक गैस सिलेंडर एवं उपकरण भी रखे पाये गये. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है तथा भविष्य में भी इस प्रकार की छापेमारी लगातार जारी रहेगी. किसी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर संबंधित के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola