बहीरा सरनाटांड़ के समीप सड़क धंसी, आवागमन में परेशानी

बहीरा सरनाटांड़ के समीप सड़क धंसी, आवागमन में परेशानी
डुमरी. डुमरी प्रखंड की करनी पंचायत अंतर्गत लोहड़ा से पकरीटोली गांव जाने वाली मुख्य सड़क बहीरा सरनाटांड़ के समीप धंसने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सड़क तकरीबन छह फीट चौड़ी है, जिसमें चार से पांच फीट तक सड़क धंस गयी है. समीर टोप्पो, स्वर्ण खाखा, पॉल उरांव, ममता कुजूर आदि ग्रामीणों ने बताया कि सड़क धंसने से चार चक्का वाहन गांव तक नहीं जा रहा है. डुमरी मुख्यालय तक आवाजाही बाधित हो गयी है. ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन से सड़क मरम्मत कराने की मांग कर चुके हैं. लेकिन अभी तक किसी प्रकार की सुनवाई नहीं हुई है. अगर जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत नहीं करायी गयी, तो शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार से जुड़ी समस्याएं बढ़ जायेंगी. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़क को दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि पकरीटोली व आसपास के गांवों के लोग सुरक्षित व सुगम तरीके से डुमरी आना-जाना कर सके. मुखिया संजय उरांव ने बताया कि सड़क की यह बदहाल स्थिति पकरीटोली, बिरगांव, खुंटाकोना, डुमरपाठ समेत छत्तीसगढ़ सीमा से सटे गांवों के लिए गंभीर समस्या बन गयी है. डुमरी बाजार, अस्पताल व मुख्यालय आवश्यक कार्यों के लिए लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है. लगातार बारिश से सड़क के आधा से भी अधिक हिस्सा धंस चुका है. जंगली क्षेत्र होने के कारण कोई वैकल्पिक मार्ग भी नहीं है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




