देवर ने भाभी को हथौड़े से मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
देवर ने भाभी को हथौड़े से मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गुमला के बसिया प्रखंड में भाभी के गाली गलौज व ताने से परेशान देवर ने अपनी भाभी की हथौड़ा से मारकर हत्या कर दी.

विज्ञापन

17 गुम 5 में आरोपी को पकड़कर ले जाती पुलिस प्रतिनिधि, बसिया गुमला के बसिया प्रखंड में भाभी के गाली गलौज व ताने से परेशान देवर ने अपनी भाभी की हथौड़ा से मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है. मामला, बसिया थाना क्षेत्र के क़ुरडेगा गांव की है. कुरडेग गांव निवासी सिमरेन हेमरोम ने बसिया थाने में आवेदन देकर अपने छोटे भाई विलियम हेमरोम (20) पर हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज कराया है. दर्ज केस में पति ने कहा है कि हथौड़ा से मार कर मेरी पत्नी अरुणा हेमरोम (40) की हत्या उसके छोटे भाई विलियम हेमरोम ने कर दी. 16 अगस्त शनिवार की शाम करीब 5.30 बजे जब मैं लकड़ी लाने के लिए जंगल की ओर गया था. तभी मेरा बेटा हर्षित असीम हेमरोम दौड़ते हुए मेरे पास आया, और बताया कि मेरी पत्नी अरुणा हेमरोम (40) को मेरा भाई विलियम हेमरोम (20) द्वारा सिर में हथौड़े से वार कर हत्या कर दिया है. जानकारी के बाद मैं दौड़ते दौड़ते घर आया तो देखा कि मेरी पत्नी घर में चूल्हा के पास खून से लथपथ पड़ी हुई है. उसे छूने पर पता चला कि मेरी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है. इसके बाद इसकी सूचना बसिया थाने को दी. सिमरेन हेमरोम ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार करने की गुहार लगायी है. इधर घटना की सूचना मिलते ही बसिया पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है. वहीं क़ुरडेगा पहुंचकर आरोपी विलियम हेमरोम को भी गिरफ्तार करते हुए रविवार को गुमला जेल भेज दिया है. थानेदार युधिष्ठिर कुमार प्रजापति ने बताया कि आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि मेरी भाभी हमेशा मुझे गाली गलौज करती थी. जिससे तंग आकर मैंने उसकी हत्या कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola