भाभी की गाली और ताने से परेशान विलियम ने किया ऐसा काम, पहुंच गया जेल

आरोपी को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस. फोटो : प्रभात खबर
Murder in Gumla: गुमला जिले के बसिया प्रखंड में एक महिला की उसके देवर ने बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी विलियम हेमरोम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. भाभी की हत्या के बाद उसके चेहरे पर सिकन तक नहीं थी. उससे पुलिस ने हत्या का कारण पूछा, तो उसने बताया कि उसकी भाभी उसके साथ गाली-गलौज करती थी और ताने मारती थी. इससे वह परेशान हो गया था.
Murder in Gumla: गुमला के बसिया प्रखंड में भाभी के गाली-गलौज और ताने से परेशान देवर ने अपनी भाभी की हथौड़े से मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है. मामला बसिया थाना क्षेत्र के कुरडेग गांव की है. कुरडेग गांव निवासी सिमरेन हेमरोम ने बसिया थाने में आवेदन देकर अपने छोटे भाई विलियम हेमरोम (20) पर हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है.
अरुणा हेमरोम के पति ने थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी
मृतका अरुणा हेमरोम (40) के पति सिमरेन हेमरोम ने थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में कहा है कि हथौड़े से मारकर मेरी पत्नी अरुणा हेमरोम (40) की हत्या उसके छोटे भाई विलियम हेमरोम ने कर दी. उसने कहा, ‘16 अगस्त शनिवार की शाम करीब 5:30 बजे जब मैं लकड़ी लाने के लिए जंगल की ओर गया था. तभी मेरा बेटा हर्षित असीम हेमरोम दौड़ते हुए मेरे पास आया. बताया कि मेरी पत्नी अरुणा हेमरोम (40) को मेरे भाई विलियम हेमरोम (20) ने हथौड़े से सिर पर वार करके हत्या कर दी है.’
Murder in Gumla: चूल्हे के पास खून से लथपथ पड़ा था शव
उसने बताया, ‘जानकारी के बाद मैं दौड़ते-दौड़ते घर आया, तो देखा कि मेरी पत्नी घर में चूल्हा के पास खून से लथपथ पड़ी है. उसे छूने पर पता चला कि मेरी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है. इसके बाद इसकी सूचना बसिया थाने को दी.’ सिमरेन हेमरोम ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार करने की गुहार लगायी है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर गुमला जेल भेजा
घटना की सूचना मिलते ही बसिया पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. कुरडेग पहुंचकर आरोपी विलियम हेमरोम को गिरफ्तार करते हुए रविवार को गुमला जेल भेज दिया. थानेदार युधिष्ठिर कुमार प्रजापति ने बताया कि आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसकी भाभी हमेशा उसके साथ गाली-गलौज करती थी, जिससे तंग आकर उसने उसकी हत्या कर दी.
आरोपी के चेहरे पर नहीं थी सिकन
आरोपी विलियम हेमरोम जेल जा रहा था, लेकिन उसके चेहरे पर सिकन तक नहीं थी. उसे देख कर लग रहा था, मानो उसने बहुत बड़ा काम किया है. उधर, पत्नी की हत्या के बाद सिमरेन हेमरोम सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.
इसे भी पढ़ें
सीपी राधाकृष्णन चुनाव जीते, तो राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति दोनों होंगे झारखंड के पूर्व राज्यपाल
CP RadhaKrishnan: उपराष्ट्रपति पद के NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन का झारखंड कनेक्शन
Viral Video: वीडियो देख थम जायेंगी सांसें, पेड़ पर लटके युवक पर झपटे 2-2 बाघ
दुर्ग में 2 सिस्टर की गिरफ्तारी के विरोध में ऑल चर्चेज कमेटी ने खूंटी में निकाला मौन जुलूस
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




