ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, जेल

Updated:
विज्ञापन

ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, जेल

विज्ञापन

पालकोट. पालकोट पुलिस ने अवैध रूप से नशे का कारोबार करने वाले युवक गिरजा टांगराटोली कंसारी मुहल्ला निवासी युगल किशोर कंसारी (21) को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया. उसके घर से 9.92 ग्राम ब्राउन शुगर मिला है. थाना प्रभारी तरुण कुमार ने बताया कि युगल किशोर कंसारी ब्राउन शुगर का करोबार करता था. गुप्त सूचना मिली थी युगल किशोर कंसारी छोटे-छोटे प्लास्टिक में डाल कर ब्राउन शुगर बेचा करता था. रविवार की शाम में उसे हिरासत में लिया गया. पूछताछ में युगल ने बताया कि वह गुमला से ब्राउन शुगर लाता था और पालकोट अपने घर से लोगों को बेचता था. उन्होंने बताया कि बरामद ब्राउन शुगर का बाजार में करीब 50 हजार रुपये कीमत है. उन्होंने बताया कि युगल को जेल भेज दिया है.

शिविर लगा कर की गयी स्वास्थ्य जांच

गुमला. उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा सुदूरवर्ती पाट क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में निरंतर प्रयास किया जा रहा है. इसके तहत माह में एक दिन एएनएम व स्वास्थ्य कर्मियों की टीम द्वारा पाट क्षेत्रों का भ्रमण कर गांवों में ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करायी जा रही है. इस पहल का उद्देश्य उन गांवों तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना है, जहां से निकटतम स्वास्थ्य केंद्र की दूरी अधिक होने के कारण ग्रामीणों को उपचार में कठिनाई का सामना करना पड़ता है. इसके तहत सोमवार को बिशुनपुर प्रखंड अंतर्गत केचकी, कठोपानी व गोरपहाड़, चैनपुर प्रखंड अंतर्गत लिगिरपाठ व भड़ियापाड़, घाघरा प्रखंड अंतर्गत बरांगपाट, भेलवाडीह व तिलमखैर व डुमरी प्रखंड अंतर्गत गुरुंदकोन गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया. शिविर में ग्रामीणों का बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन समेत अन्य आवश्यक जांच की गयी. साथ ही सामान्य बीमारियों का प्राथमिक उपचार करते हुए जरूरतमंद मरीजों को दवा दी गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola