मॉडिफाइड साइलेंसर की तेज आवाज से परेशानी,सड़क पर दुर्घटना का भी बढ़ रहा खतरा

Updated:
विज्ञापन

मोडिफाइड सैलेंसर गाड़ी का बढ़ा प्रचलन

बिशुनपुर प्रखंड में युवाओं के बीच मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर बाइक चलाने का चलन बढ़ रहा है. इनकी तेज और कर्कश आवाज से आमजन परेशान हैं और दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है.

विज्ञापन

बिशुनपुर से बसंत साहू की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

बिशुनपुर. बिशुनपुर प्रखंड क्षेत्र में युवाओं के बीच बाइक में मॉडिफाइड/मॉड्यूलर साइलेंसर लगाकर चलने का चलन तेजी से बढ़ रहा है. तेज गति के साथ इन साइलेंसरों से निकलने वाली तेज और कर्कश आवाज से आम राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

अचानक तेज आवाज से परेशान हो रहे लोग

लोगों का कहना है कि सड़क पर अचानक तेज आवाज होने से बुजुर्ग, बच्चे और हृदय रोग से पीड़ित लोगों को विशेष रूप से परेशानी होती है. स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ युवा बाइक में ऐसे साइलेंसर लगाकर चल रहे हैं, जिनकी आवाज सामान्य साइलेंसर की तुलना में कई गुना अधिक है.

सड़क से गुजरते समय अचानक तेज धमाके जैसी आवाज होने पर कई लोग अपने कान बंद करने को मजबूर हो जाते हैं. वहीं तेज गति से बाइक चलाने के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है.

हेलमेट के बाद अब मॉडिफाइड साइलेंसर का ट्रेंड

लोगों का कहना है कि पुलिस की सख्ती के बाद बाइक चालकों में हेलमेट पहनने का चलन बढ़ा है, लेकिन अब युवाओं के बीच मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर बाइक चलाने का ट्रेंड देखने को मिल रहा है. कई बाइकें सड़क पर तेज और कर्कश आवाज करते हुए गुजरती हैं, जिससे शांत वातावरण भी प्रभावित हो रहा है.

जांच कर कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों ने बिशुनपुर पुलिस और यातायात विभाग से ऐसे मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola