ePaper

Viral Video: वीडियो देख थम जायेंगी सांसें, पेड़ पर लटके युवक पर झपटे 2-2 बाघ

Updated at : 17 Aug 2025 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
Viral Video two tigers pounced on man climbing tree

2 बाघ ने एक ही युवक पर बोला हमला, वीडियो हुआ वायरल.

Viral Video: जंगल में एक व्यक्ति पेड़ पर चढ़ा था. नीचे से अचानक दो बाघ ने उस पर हमला करने के लिए पेड़ पर चढ़ना शुरू कर दिया. उस युवक ने दोनों बाघ से अपनी जान बचाने के लिए ऊपर की ओर भागना शुरू किया. जैसे-जैसे युवक ऊपर जा रहा था, बाघ भी उसके पीछे-पीछे आ रहे थे. एक बाघ उसके सामने आ गया, तो दूसरा उसके पीछे. फिर क्या हुआ, सांसें रोक देने वाले इस वीडियो में देखें.

विज्ञापन

Viral Video: अगर कोई व्यक्ति जंगल में हो, तो बाघ का नाम सुनकर ही उसके होश उड़ जायेंगे. अगर कोई बाघ उसके सामने आ जाये, तो उसकी हालत क्या होगी, इसका अंदाजा कोई भी लगा सकता है. एक युवक के साथ ऐसा हुआ कि कोई सोच भी नहीं सकता. जंगल में एक अकेले शख्स पर एक साथ 2-2 बाघों ने हमला बोल दिया. यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है. अब तक जिसने भी इस वीडियो को देखा है, उसका कलेजा कांप गया. आप भी इस वीडियो को देखकर डरे बगैर नहीं रहेंगे.

2-2 बाघों को देख पेड़ पर चढ़ा युवक

दरअसल, एक युवक जंगल में किसी काम से गया था. उसने 2 बाघों को एक साथ देखा, तो डरकर पेड़ पर चढ़ गया. उसके हाथ में एक लाठी भी थी. वह छलांग मारकर पतले से पेड़ के ऊपर चढ़ गया. पीछे-पीछे दोनों बाघ ऊपर चढ़ गये.

एक बाघ युवक के सामने और दूसरा पीछे

एक बाघ युवक के आगे, तो दूसरा युवक के पीछे. इस दौरान युवक लगातार पेड़ पर चढ़ता जा रहा था. दोनों बाघ भी उसका पीछा करते हुए बढ़ रहे थे. एक बार ऐसा लगा कि वह दोनों बाघों के शिकंजे में फंस जायेगा और आज उसकी मौत निश्चित है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पेड़ पर भाग रहे युवक का क्या हुआ?

वीडियो में दिख रहा है कि युवक पेड़ पर ऐसी जगह चला गया, जहां की टहनी बहुत पतली थी. एक बाघ भी वहां पहुंचा, लेकिन अपना संतुलन खोकर वह पेड़ से नीचे गिर गया. हालांकि, दूसरा बाघ पेड़ पर ही मौजूद रहा. युवक का क्या हुआ, यह इस वीडियो में नहीं दिख रहा. इस वीडियो को animalsferver ने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. इस वीडियो को देखकर कुछ देर के लिए आपके भी रोंगटे खड़े हो जायेंगे.

इसे भी पढ़ें

दुर्ग में 2 सिस्टर की गिरफ्तारी के विरोध में ऑल चर्चेज कमेटी ने खूंटी में निकाला मौन जुलूस

सूर्या हांदसा के गांव पहुंचे BJP के 7 नेता, अर्जुन मुंडा बोले- फिर से हो पोस्टमार्टम, CBI करे जांच

24 अगस्त को नगड़ी में हल जोतेंगे झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन

Kal Ka Mausam: आंधी-तूफान के साथ झारखंड में वर्षा-वज्रपात की चेतावनी, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola