दो साल बाद मिला बेटा, लिपट कर रोने लगी मां

Updated at : 30 Mar 2026 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
दो साल बाद मिला बेटा, लिपट कर रोने लगी मां

दो साल बाद मिला बेटा, लिपट कर रोने लगी मां

विज्ञापन

गुमला. जिले के कुटवां गांव में रविवार की सुबह किसी त्योहार से कम नहीं रही. करीब दो साल पहले लापता हुए जिंदू उरांव आखिरकार सकुशल घर लौट आया. जैसे उसकी वापसी की खबर गांव पहुंची, पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ पड़ी. जिंदू उरांव दो वर्ष पहले अचानक घर से लापता हो गया था. परिवार ने हरसंभव प्रयास किया. रिश्तेदारों से संपर्क, दूर-दराज के इलाकों में तलाश और थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट लेकिन समय के साथ उम्मीदें धुंधली पड़ती चली गयी. इस बीच किस्मत ने मोड़ लिया. गांव के ही सीआरपीएफ जवान फिनेश महली की पहल से कोलकाता में जिंदू उरांव मिला. इसके बाद पुलिस की मदद से जिंदू को रांची भेजा गया. रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड पर जिंदू को लेने उसकी मां, गांव के मुखिया वीणा देवी व समाजसेवी अजय उरांव पहुंचे. जैसे ही मां की नजर बस से उतरते बेटे पर पड़ी. वह खुद को रोक नहीं सकी. लाठी के सहारे जमीन पर रेंग कर चलते हुए उसे गले लगा लिया. गांव पहुंचते जिंदू को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.

साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक

गुमला. जिले में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है. पंदनटोली निवासी पोलीकार्प तिर्की के बैंक खाते से अज्ञात साइबर अपराधी ने 27,500 रुपये की निकासी कर ली गयी. पीड़ित के अनुसार सन्नी देव नामक युवक ने किसी तरह पीड़ित के यूपीआइ को हैक कर घटना को अंजाम दिया. पीड़ित का खाता झारखंड ग्रामीण बैंक में है, जहां से रकम ट्रांसफर की गयी. घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola