पलायन एक बहुत बड़ी समस्या व चुनौती : फादर सुशील

Updated at : 18 Mar 2026 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
पलायन एक बहुत बड़ी समस्या व चुनौती : फादर सुशील

सेंट पीटर उवि टोंगो में पलायन, चुनौतियां व समाधान विषय पर विशेष गोष्ठी सत्र संपन्न

विज्ञापन

चैनपुर. सेंट पीटर उवि टोंगो में बुधवार को पलायन, चुनौतियां व समाधान विषय पर विशेष गोष्ठी सत्र का आयोजन किया गया. गोष्ठी में मुख्य वक्ता फादर सुशील तिर्की ने पलायन पर चर्चा करते हुए कहा कि आज के समय में पलायन एक बहुत बड़ी समस्या व चुनौती है. उन्होंने बच्चों को समझाते हुए कहा जब लोग बाहर जाते हैं और अपने बेहतर भविष्य की तलाश में किस तरह की अनिश्चितताओं का सामना करते हैं और किस प्रकार वे शोषित होते हैं. उन्होंने कहा कि काम करने के लिए जो परिवार बच्चों को बाहर भेजते हैं. वैसे परिवार को इसके परिणाम को गहराई से जानना चाहिए और बच्चे के भविष्य के बारे में सोचना चाहिए. उन्होंने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि शिक्षा में जीवन व समाज को बदलने की ताकत है. यदि बच्चे शिक्षित होंगे, तो वह अपने क्षेत्र में बेहतर अवसर की तलाश करेंगे. उन्होंने कहा कि अभी सरकार द्वारा बेरोजगारों व युवाओं को नि:शुल्क में रोजगार परक प्रशिक्षण दे रही है. काम की तलाश में बाहर जाने वाले लोग यहीं प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार शुरू कर सकता है और अपने व्यवसाय में दूसरों को भी रोजगार दे सकता है. उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया कि संकल्प लें कि आप रोजगार की तलाश में कहीं पलायन नहीं करेंगे और यहीं रह कर खुद का रोजगार करने के साथ ही दूसरों को भी रोजगार देंगे. फादर ने बच्चों को अपने घर व गांव के लोगों भी जागरूक करने की बात कही. मौके पर एचएम फादर तेज कुमार बखला, फादर रोहित कुजूर, अतुल मिंज, जेजे टोप्पो, रोशन लकड़ा, बी टोप्पो, अरविंद बेक, अंजू बरवा मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola