शहीद लोहरा उरांव का बलिदान प्रेरणास्रोत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Dec 2025 10:44 PM
शहीद लोहरा उरांव की 54वीं पुण्यतिथि मनायी गयी
सिसई. सिसई थाना रोड स्थित शहीद लोहरा उरांव की प्रतिमा स्थल पर सोमवार को उनकी 54वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. मौके पर परिजनों, प्रखंड स्तरीय अधिकारियों, भूतपूर्व सैनिक व स्थानीय लोगों ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. कार्यक्रम की शुरुआत शहीद की धर्मपत्नी बंधइन देवी, पुत्र मंगलनाथ उरांव, पुत्रवधु अनुराधा देवी, पोता अंश उरांव व पोती बरखा उरांव ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर की. इसके बाद पूर्व स्पीकर डॉक्टर दिनेश उरांव, बीडीओ रमेश कुमार यादव, सीओ अशोक बड़ाइक, शहीद के भतीजा बसंत उरांव, सुशीला देवी, फुलमनी देवी, प्रोफेसर मदन मुंशी उरांव, सहोद्रा भगताइन, सुशीला देवी, इंद्रपाल उरांव, तेतरू उरांव, बछवा उरांव, तेजू उरांव, ललित उरांव, हरिशंकर शाही, संतोष पांडा, प्रेम कुमार सिंह, लक्ष्मी नारायण यादव, चरवा उरांव व संजय महतो समेत अन्य ने श्रद्धासुमन अर्पित किया. भूतपूर्व सैनिक कैप्टन लोहरा उरांव, गंदूर उरांव, निवास उरांव, अरविंद कुजूर, यादराम साहू, चंद्रनाथ उरांव, डीएन भगत व सावित्री देवी ने परेड कर शहीद को सलामी देकर नमन किया. मौके पर पूर्व स्पीकर डॉक्टर दिनेश उरांव ने कहा कि शहीद लोहरा उरांव का बलिदान प्रेरणास्रोत है. उनकी स्मृति को सदैव संजोकर रखा जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










