Gumla: 3 अपराधियों ने व्यापारियों से की लूटपाट, ग्रामीणों ने एक को पकड़कर पीटा फिर पुलिस को सौंपा
सांकेतिक तस्वीर AI Image
Gumla: गुमला में तीन अपराधियों ने व्यापारियों को निशाना बनाकर लूटपाट की. वारदात के बाद ग्रामीणों ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. पूरी खबर नीचे पढ़ें...
Gumla: गुमला के पालकोट थाना क्षेत्र में सोमवार को हथियार के बल पर व्यापारियों से लूटपाट कर भाग रहे एक अपराधी को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया. तीन अपराधी हथियार के बल पर दो अलग-अलग जगहों पर लूटपाट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे थे, लेकिन ग्रामीणों की एकजुटता और तत्परता से एक अपराधी पकड़ा गया. ग्रामीणों ने अपराधी के पास से लूट का पैसा, एक पिस्टल और एक अप्पाची बाइक भी जब्त किया. जानकारी के अनुसार बिलिंगबिरा रोड में अवस्थित पहानटोली निवासी व्यापारी अरूण साहू लाह व महुआ खरीद-बिक्री करने के लिए निकले थे.
लूटे हुए पैसे हुए बरामद
अरूण साहू जैसे ही अपने घर पहानटोली पहुंचे, वैसे ही तीन नकाबपोश हथियार बंद अपराधी हथियार के बल पर अरूण साहू का पैसों से भरा बैग लूटकर भागने लगे. बैग में 80 हजार रुपये थे. अपराधी बैग लूटकर जब भागने लगे, तब अरूण साहू ने ग्रामीणों से सहायता मांगी. जिसके बाद ग्रामीण एकजुट हुए और अपराधियों का पीछा कर एक अपराधी को पकड़ लिया, जबकि दो अपराधी भागने में सफल रहे. ग्रामीणों ने पकड़े गये अपराधी को जमकर पीटा. उसके पास से एक पिस्टल व अरूण साहू से लूटे गये 80 हजार रुपये बरामद किये गए.
फरार अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस
पूछताछ के क्रम में अपराधी ने अपना नाम रमेश साहू, पिता गोपाल साहू गांव पुटो सासनटोली थाना घाघरा बताया, जबकि भागने में सफल रहे दो साथियों में एक का नाम शंकर उरांव ग्राम बदरी थाना घाघरा एवं दूसरे का नाम सुधीर राम बसिया निवासी बताया. यह भी बताया कि वे लोग पहले पाकरटोली पथ में एक लाह-महुआ के व्यापरी वीर नागारची से भी हथियार के बल पर 20 हजार रुपये लूट कर भाग रहे थे. वहीं घटना के बाद बसिया एसडीपीओ शिवशंकर मरांडी, पुलिस निरीक्षक गुलशन भेंगरा व पालकोट थाना प्रभारी तरूण कुमार दल-बल के साथ फरार अभियुक्तों के तलाश में लगे हुए हैं.
ये भी पढ़ें…
Gumla: जनगणना से पहले सरना धर्म कोड की मांग को लेकर निकलेगी रैली, घाघरा से होगी शुरुआत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










