अच्छी वर्षा के लिए विशेष मिस्सा अनुष्ठान

Updated:
विज्ञापन
अच्छी वर्षा के लिए विशेष मिस्सा अनुष्ठान

अच्छी वर्षा के लिए विशेष मिस्सा अनुष्ठान

विज्ञापन

रायडीह. मांझाटोली पल्ली के ग्राम कटकायां में अच्छी वर्षा, भरपूर उपज एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर रविवार को विशेष मिस्सा पूजा समारोह का आयोजन किया गया. धार्मिक आस्था एवं श्रद्धा से परिपूर्ण इस समारोह में बड़ी संख्या में ख्रीस्त विश्वासी शामिल हुए. विशेष मिस्सा पूजा अनुष्ठान के मुख्य अधिष्ठाता फादर सीप्रियन कुजूर एवं सह अधिष्ठाता के रूप में फादर सामुवेल कुजूर व फादर रिमिश टोप्पो थे. तीनों धर्मगुरुओं ने चर्च की परंपराओं एवं रीतिरिवाजों के अनुसार विधिवत मिस्सा पूजा संपन्न कराया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रार्थनाएं की. मौके पर फादर सीप्रियन कुजूर ने कहा कि मनुष्य का जीवन प्रकृति और परमेश्वर के आशीर्वाद पर निर्भर करता है. अच्छी वर्षा और अच्छी फसल केवल किसानों की मेहनत का ही नहीं, बल्कि ईश्वर की कृपा का भी परिणाम है. उन्होंने सभी विश्वासियों से प्रकृति के संरक्षण, आपसी प्रेम, भाईचारे तथा ईश्वर में अटूट विश्वास बनाये रखने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रार्थना समाज में एकता, शांति और आध्यात्मिक मजबूती का संदेश देती है. मौके पर सिस्टर अनिता एक्का, सिस्टर स्टेला बाखला, सिस्टर मजरेलो, दीपक कुजूर, आशा टोप्पो, रजनी लकड़ा, मरियानुय मिंज, मनोज बाड़ा सहित क्षेत्र के सैकड़ों ख्रीस्त विश्वासी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola