कार्यकर्ता ईमानदारी पूर्वक अपने बूथ को सशक्त करें : सुदर्शन भगत

Updated:
विज्ञापन
कार्यकर्ता ईमानदारी पूर्वक अपने बूथ को सशक्त करें : सुदर्शन भगत

कार्यकर्ता ईमानदारी पूर्वक अपने बूथ को सशक्त करें : सुदर्शन भगत

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गुमला

भारतीय जनता पार्टी गुमला जिला के तत्वावधान में गुमला विधानसभा के सभी नवनियुक्त बीएलए-2 के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम पार्टी कार्यालय डुमरडीह में आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सागर उरांव ने की. इस अवसर पर बीएलए-2 को प्रदेश में चल रहे एसआईआर के संबंध में जानकारी दी गई और मतदाताओं का मैपिंग करने के लिए प्रेरित किया गया. मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पूर्व सांसद सुदर्शन भगत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ में नि:स्वार्थ भाव से मेहनत करें. उन्होंने जोर देकर कहा कि आज की गई मेहनत का लाभ आगामी चुनावों में मिलेगा. असम, बिहार और बंगाल जैसे राज्यों का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि भाजपा की जीत कार्यकर्ताओं की ईमानदार मेहनत का परिणाम है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अपने बूथ को सशक्त बनाएं ताकि 2029 में झारखंड में भाजपा नेतृत्व वाली सरकार बनायी जा सके.

पूर्व जिलाध्यक्ष सविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गुमला विधानसभा को दो भागों में बांटकर प्रशिक्षण दिया गया. पहले भाग में चैनपुर, डुमरी और जारी मंडल के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया, जबकि दूसरे भाग में गुमला नगर, गुमला ग्रामीण और रायडीह मंडल के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया. प्रशिक्षक पंकज सिंह ने मतदाताओं की मैपिंग और बीएलओ के साथ तालमेल पर विशेष बल दिया. कार्यक्रम का संचालन महामंत्री संदीप प्रसाद ने किया और धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष गजाधर सिंह ने प्रस्तुत किया. मौके पर मुनेश्वर साहू, कमलेश उरांव, विनय कुमार लाल, निर्मल गोयल, सत्यनारायण पटेल, शैल मिश्रा, बबलू वर्मा, विकास कुमार सिंह, कर्मपाल सिंह, प्राण गोविंद दत्ता, जयंत प्रसाद, सावित्री देवी, सिकंदर सिंह, शंभू सिंह, विजयशंकर दास, किशोर मिश्रा, रवींद्रनाथ साहू सहित तीनों मंडल के बीएलए-2 उपस्थित रहे

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola