यूनाइटेड कप सीजन-टू पर महापात्रा सीसी का कब्जा

Updated:
विज्ञापन
यूनाइटेड कप सीजन-टू पर महापात्रा सीसी का कब्जा

यूनाइटेड कप सीजन-टू पर महापात्रा सीसी का कब्जा

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गुमला गुमला के शहीद तेलंगा खड़िया स्टेडियम में एमसीसी द्वारा यूनाइटेड क्रिकेट कप सीजन-टू का आयोजन किया गया. इसमें महापात्रा और रजक सीसी के बीच मुकाबला हुआ. जिसमें महापात्रा सीसी ने दो विकेट से मैच जीतकर खिताब पर कब्जा जमाया. बेस्ट बेस्टमैन मनोज चौधरी, बेस्ट फिल्डर मो मोख्तार व बेस्ट बॉनर प्रवीण कुमार को दिया गया. टॉस जीतकर महापात्रा सीसी ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया. बल्लेबाजी करने उतरी रजक सीसी की टीम ने 10 ओवर में 77 रन बनाये. जिसमें सर्वाधिक जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने 22 रन, करण कुमार ने 14, मोख्तार ने 13, डीपीआरओ ललन रजक ने 10 रन बनाये. जवाबी पारी खेलने उतरी महापात्रा सीसी की टीम 10 ओवर में आठ विकेट खोकर 79 रन बनाकर मैच जीत ली. इसमें इसमें मनोज साहू ने 20, हर्षित कुमार ने 16, गोलू श्रीवास्तव ने 13 रन बनाये. मुख्य अतिथि डीपीआरओ ललन रजक ने कहा है कि सीनियर सिटीजन के लिए जिस प्रकार कैनवास बॉल क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. यह सराहनीय पहल है. जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने कहा है कि ऐसे आयोजन से मनोरंजन के साथ शरीर भी स्वस्थ रहता है. मौके पर द्वारिका मिश्रा सुमन, अंजय कुमार, सुधांशू मिश्रा, रोहित उरांव विक्की, भोला चौधरी, मुकेश सोनी, संजय नंद, रविंद्र सिंह, त्रिभुवननाथ निराला, तेंबू उरांव, सुनील रवि, सन्नी कुमार, अखिलेश कुमार, अंकित उरांव, आशीष भगत, पंकज साहू, विशाल पासवान, कौशिक सिन्हा, पंकल कर्ण, आनंद कुमार, जय सिंह, लव सिंह, ज्ञान भगत, दीपक भगत, मो मंजूर, मो लडडन सहित कई लोग थे. पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन दुर्जय पासवान ने किया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola