जमीन विवाद में हुई थी हत्या, अभियुक्त बाप-बेटा गिरफ्तार

सुरसांग पुलिस ने लक्ष्मण चीक बड़ाइक हत्याकांड का किया उद्भेदन
रायडीह. रायडीह प्रखंड के सुरसांग पुलिस ने लक्ष्मण चीक बड़ाइक की हत्याकांड का उद्भेदन कर लिया है. लक्ष्मण चीक बड़ाइक की जमीन विवाद में गला दबा कर हत्या की गयी थी. लक्ष्मण चीक बड़ाइक की हत्या कर शव को कुआं में फेंका गया था. मामला दो दिन पूर्व सुरसांग थाना के कोंडरा गांव के एक कुआं में मिले लक्ष्मण चीक बड़ाइक के शव का है, जहां जमीन विवाद में लक्ष्मण चीक बड़ाइक को उसका भतीजा कोंडरा चटकपुर निवासी उमाचरण चीक बड़ाइक व पिता जयनाथ चीक बड़ाइक दोनों बाप बेटे ने गला दबा कर हत्या कर दी थी. हत्या को दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को कुएं में फेंक दिया था. सुरसांग पुलिस ने शव को कुआं से निकाल कर कब्जे में लिया, तो प्रथम दृष्टया दुर्घटना लग रही थी. लेकिन जब शव पोस्टमार्टम के लिए गुमला अस्पताल पहुंचाया गया, तो पोस्टमार्टम में गला दबा कर हत्या करने की बात सामने आयी. इस संबंध में सुरसांग पुलिस ने जांच पड़ताल की, तो पता चला कि लक्ष्मण चीक बड़ाइक का लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था. जब मृतक के भतीजे उमाचरण चीक बड़ाइक व पिता जयनाथ चीक बड़ाइक से पूछताछ की गयी, तो उन्होंने हत्या की बात स्वीकार की. इधर, सुरसांग पुलिस ने दोनों बाप-बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




