लालू अध्यक्ष और करमचंद्र बने सचिव

Updated at : 30 Mar 2026 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
लालू अध्यक्ष और करमचंद्र बने सचिव

लालू अध्यक्ष और करमचंद्र बने सचिव

विज्ञापन

बसिया. चीक बड़ाइक उत्थान समिति बसिया का मिलन समारोह सह प्रखंड समिति का चुनाव निवर्तमान अध्यक्ष गोपाल बड़ाइक की अध्यक्षता में हुआ. इसमें सर्वसम्मति से चुनाव प्रभारी पीसी बड़ाइक व धरमू चीक बड़ाइक की उपस्थिति में अध्यक्ष लालू चीक बड़ाइक, उपाध्यक्ष संगीता बड़ाइक, सचिव करमचंद्र चीक बड़ाइक और कोषाध्यक्ष राजेंद्र चीक बड़ाइक को चुना गया. समिति के सफल संचालन के लिए सदस्य सलाहकार के रूप मे पीसी बड़ाइक, गणेश भगत, बसंत बड़ाइक, शशिकांत भगत व संगठन संरक्षक के रूप में अमृता देवी, गोपाल बड़ाइक, बीरवंशी पाल बड़ाइक, दिलीप बड़ाइक व संजय बड़ाइक को चुनाव गया. नवचयनित पदाधिकारियों ने कहा कि महिलाओं व युवाओं को सामाजिक मंच पर आगे लाना प्राथमिकता रहेगी. मौके पर सीताराम बड़ाइक, अनिता बड़ाइक, फुलमनी बड़ाइक, उर्मिला बड़ाइक, रीता बड़ाइक, पुष्पा देवी, दीपिका कुमारी, सपना कुमारी, रूपा बड़ाइक, अरुणा देवी, दिलीप बड़ाइक, सुरेश बड़ाइक, अंजनी देवी, बलराम बड़ाइक, अमर बड़ाइक, आनंद बड़ाइक, दुर्गा बड़ाइक, तीज मोहन बड़ाइक, कृष्णा बड़ाइक, समरू बड़ाइक, शंकर बड़ाईक, कैलाश बड़ाइक मौजूद थे.

छूटे मतदाताओं की मैपिंग करने का निर्देश

पालकोट. बीडीओ सह बीआरओ विजय उरांव की अध्यक्षता में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण 2026 को लेकर प्रखंड कार्यालय सभागार में बैठक हुई. बैठक में सभी बीएलओ व बीएलओ पर्यवेक्षक समेत संबंधित लोग शामिल रहे. बीडीओ ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर सभी मकानों का काल्पनिक मकान संख्या देने के संबंध में जानकारी दी. बताया कि काल्पनिक मकान संख्या देने का कार्य उत्तर-पश्चिम कोण से शुरू कर पश्चिम-पूरब की ओर समाप्त करना है. बीडीओ ने कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. साथ ही छूटे मतदाताओं की मैपिंग करने का निर्देश दिया. बैठक में बीपीआरओ रामलखन लखन सिंह यादव, रंजीत सिंह मुंडा, लालमती कुमारी, अर्जुन भगत, सिलबानुस तोपनो आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola