जमानत पर छूटे अपराधियों पर नजर रखें : एसपी

Updated at : 30 Mar 2026 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
जमानत पर छूटे अपराधियों पर नजर रखें : एसपी

हत्या, बलात्कार, अपहरण और एससी-एसटी एक्ट से जुड़े मामलों की स्थिति की समीक्षा

विज्ञापन

गुमला. पुलिस अधीक्षक हारिश बिन जमां की अध्यक्षता में सोमवार को अपराध समीक्षा बैठक हुई. बैठक में जिले के सभी पुलिस पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक, थाना प्रभारी व शाखा प्रभारी मौजूद थे. बैठक की शुरुआत में उच्च न्यायालय द्वारा कांड दैनिकी समय पर जमा करने को लेकर पारित आदेश पर चर्चा की गयी. साथ ही इसके अनुपालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. इसके बाद नगरपालिका आम चुनाव व आगामी त्योहारों होली, सरहुल, ईद और रामनवमी को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर पुलिस पदाधिकारी व जवानों को प्रोत्साहित किया गया. अपराध समीक्षा के दौरान हत्या, बलात्कार, अपहरण, पोक्सो व एससी-एसटी एक्ट से जुड़े मामलों की स्थिति की समीक्षा की गयी. साथ ही लूट और गृहभेदन की घटनाओं पर भी चर्चा करते हुए त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया गया. अवैध मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी पर रोक लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को कार्रवाई तेज करने को कहा गया. लंबित वारंट, कुर्की और इश्तेहार के निष्पादन में तेजी लाने, सूचना का अधिकार एवं जन शिकायतों के लंबित मामलों का समयबद्ध निबटारा करने, पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन से जुड़े आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिये. एसपी ने डायन प्रथा, मानव तस्करी, पलायन व महिलाओं से जुड़े अपराधों की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया. सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए बिना हेलमेट, शराब पीकर वाहन चलाने और तेज गति पर कार्रवाई करने को कहा गया. बैठक में जमानत पर छूटे अपराधियों पर निगरानी रखने, नक्सल गतिविधियों व अपराधियों के खिलाफ आसूचना संकलन बढ़ाने तथा अवैध खनन पर रोक लगाने को लेकर चर्चा हुई. साथ ही क्षेत्र में समय और स्थान बदल कर नियमित एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola